विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2011

रूस ने जनता पर लीबिया के बलप्रयोग की निंदा की

मास्को: रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने अपने लीबियाई समकक्ष मूसा कुसा से टेलीफोन पर कहा है कि मास्को नागरिकों के खिलाफ लीबिया के अस्वीकार्य बल प्रयोग की निंदा करता है। लावरोव ने शनिवार को अपनी टेलीफोन वार्ता में कहा कि लीबियाई अधिकारियों द्वारा नागरिकों के खिलाफ सशस्त्र बलप्रयोग अस्वीकार्य हैं। एक बयान में लावरोव के हवाले से बताया गया है, रूस और संपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस तरह की कार्रवाई की सख्त निंदा की है। लावरोव ने कुसा से कहा कि लीबिया को अपने नागरिकों और विदेशी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवश्य की मानवाधिकारों का सम्मान करना चाहिए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रूस, लीबिया, Russia, Libya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com