- 'भारत लगभग 50 वर्षों से मिग विमानों का इस्तेमाल कर रहा है'
- मिग-35 रूस का सबसे आधुनिक 4++ पीढ़ी का बहुउद्देशीय युद्धक विमान है
- 'भारतीय वायुसेना ने मिग-35 लड़ाकू विमानों में रुचि दिखाई है'
झुकोव्स्की(रूस):
रूस अपना नया युद्धक विमान मिग-35 (MIG-35) भारत को बेचने का इच्छुक है और मिग कॉरपोरेशन के प्रमुख का कहना है कि भारत ने विमान में अपनी रुचि दिखाई है और उसकी जरूरतों को समझने के लिये बातचीत जारी है. मिग एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इया तारासेंको ने कहा कि जनवरी में मिग-35 पेश करने के बाद कंपनी ने इसे भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में सक्रियता से प्रमोट करना शुरू किया है. यहां एमएकेएस 2017 एयरशो से इतर संवाददाताओं से बात करते हुये उन्होंने कहा, ‘भारत में निविदा के लिये हम विमानों की आपूर्ति का प्रस्ताव कर रहे हैं और निविदा हासिल करने के लिये हम उनकी वायुसेना के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.’
मिग-35 रूस का सबसे आधुनिक 4++ पीढ़ी का बहुउद्देशीय युद्धक विमान है. यह पूछे जाने पर कि क्या भारत ने मिग-35 में कोई रुचि दिखाई है, तारासेंको ने कहा, ‘बेशक उन्होंने दिखाई है.’ 
मिग के प्रमुख ने कहा कि भारत लगभग 50 वर्षों से मिग विमानों का इस्तेमाल कर रहा है और मिग कॉरपोरेशन ने जिन शुरुआती देशों को अपने इस नये विमान का प्रस्ताव दिया उनमें भारत भी है और भारत को अपने सबसे आधुनिक विमान की आपूर्ति का इरादा रखता है.
वीडियो: भारतीय नौसेना की शान है यह विमान
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेखक के बारे में
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mig-35, India Russia Defence Partnership, MiG Fighter Jets, Indian Air Force