विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2019

रूस में उड़ान भरते ही विमान में आई खराबी, लैंडिंग के दौरान दुर्घटना में दो की मौत

रूस के निझनिंगास्रक हवाईअड्डे पर यात्री विमान एएन-24 इमर्जेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हुआ, दर्जनों लोग घायल

Also Read in
रूस में उड़ान भरते ही विमान में आई खराबी, लैंडिंग के दौरान दुर्घटना में दो की मौत
रूस में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई.
मास्को:

पूर्वी रूस के निझनिंगास्रक हवाईअड्डे पर गुरुवार को यात्री विमान एएन-24 इमर्जेंसी लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए.

बर्यातिया क्षेत्र के प्रेस सचिव अलेक्सी फिशेव ने स्थानीय मीडिया से कहा कि दो पायलटों की मौत हो गई, जबकि 42 वयस्क और एक बच्चे को बचा लिया गया है.

समाचार एजेंसी तास ने चिकित्सा सेवाओं के हवाले से बताया कि 22 लोग घायल हो गए, 15 लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई और सात लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

बम धमाके की 'धमकी' के बाद Air India की मुंबई-नेवार्क विमान को लंदन में उतारा गया

अंगारा एयरलाइंस का टबरेप्रॉप विमान निझनिंगास्रक हवाईअड्डे से उलान-उदे को जा रहा था. उड़ान भरने के कुछ ही देर एक इंजन में खराबी के संकेत मिलने के बाद विमान को वापस निझनिंगास्रक हवाईअड्डे पर लाकर इमर्जेसी लैंडिंग कराई गई और उसी वक्त दुर्घटना हो गई.

VIDEO : पक्षी से टकराया जगुआर विमान

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia, Plane Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com