विज्ञापन

अगले साल तक दिमाग वाले रोबोट वाले आ जाएंगे, घर-घर तक होगी इनकी पहुंच; दावे में कितना दम

एआई और रोबोटिक्स के क्षेत्र में अमेरिका और चीन में होड़ जारी है. चीन की एक कंपनी की ओर से दावे किए जा रहे हैं कि वो अगले साल दिमाग वाले रोबोट बना लेगा. वहीं एक दूसरी कंपनी का दावा है कि इसमें 2-3 साल लग सकते हैं.

अगले साल तक दिमाग वाले रोबोट वाले आ जाएंगे, घर-घर तक होगी इनकी पहुंच; दावे में कितना दम
ऐसा लगने लगा है कि देर-सबेर रोबोट हमारे जीवन का अहम हिस्सा होंगे.
  • ACE Robotics के CEO ने कहा कि अगले साल के अंत तक इंसान जैसे रोबोट में बड़ी कामयाबी मिल सकती है
  • एम्बॉडीड AI मॉडल रोबोट फिजिकल दुनिया को समझने और रियल-टाइम नेविगेशन में सक्षम होते हैं
  • इंसान जैसे रोबोटों की बढ़ती मांग है, जो घरेलू और औद्योगिक कामों को कुशलता से पूरा कर सकें

लैंडलाइन फोन भी कभी अजूबा थी. फिर मोबाइल आया. इंटरनेट से इसके मिलन ने दुनिया को एक घर बना दिया. फिर हाल में AI आया तो लगा कि इसके बाद तो शायद किसी की जरूरत ही नहीं रहेगी. इसके सामने कौन टिकेगा. कोई भी सवाल पूछो और जवाब हाजिर. इसी बीच चीनी 'एम्बॉडीड AI' स्टार्टअप ACE Robotics के CEO ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल के आखिर तक इंसान की तरह दिखने वाले रोबोट के दिमाग में एक बड़ी कामयाबी देखने को मिल सकती है, ठीक वैसी ही जैसी ChatGPT ने AI के इस्तेमाल पर डाली थी.

क्या है दावा

वांग शियाओगांग ने बताया, "हमें उम्मीद है कि अगले साल के आखिर तक 'एम्बॉडीड इंटेलिजेंस' के लिए 'ChatGPT जैसा अहम मोड़' आ जाएगा, जो वर्ल्ड मॉडल और एनवायरनमेंटल डेटा कैप्चर की वजह से संभव होगा. भले ही हम 2027 के आखिर तक उस अहम मोड़ पर पहुंच जाएं, फिर भी अलग-अलग सेक्टर में एम्बॉडीड वर्ल्ड मॉडल के बड़े पैमाने पर कमर्शियल इस्तेमाल को देखने में शायद और चार-पांच साल लग जाएंगे." वांग चीनी AI विज़ुअल रिकग्निशन की अग्रणी कंपनी SenseTime के को-फाउंडर भी हैं.

एम्बॉडीड AI मॉडल रोबोट क्या हैं

एम्बॉडीड AI मॉडल रोबोट की इंटेलिजेंस और खुद से काम करने की क्षमता तय करते हैं. बड़े लैंग्वेज मॉडल के उलट, ये फिजिकल AI सिमुलेशन सिस्टम रोबोट को असल दुनिया के माहौल को समझने और उसमें रियल-टाइम में नेविगेट करने में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए हैं. मतलब खुद फैसला लेने में सक्षम होंगे.

ऐसे रोबोट की बढ़ रही डिमांड

आज  ChatGPT और DeepSeek जैसे बड़े लैंग्वेज मॉडल दुनिया भर में दफ्तरों और घरों में आम हो गए हैं, लेकिन AI मॉडल वाले रोबोट अभी भी दूर की कौड़ी हैं. मगर, जैसे-जैसे इंसान की तरह दिखने वाले रोबोट इंडस्ट्री में ज्यादा कंपनियां फंडिंग और ऊंची वैल्यूएशन की कोशिश कर रही हैं, निवेशक डांस या एथलेटिक्स जैसे काम के बजाय असल दुनिया में उनके इस्तेमाल को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं. मसलन ऐसा रोबोट जो आपके कहने पर झाड़ू-पोछा से लेकर खाना बनाने, गाड़ी चलाने और हर वो काम कर दे, जो आप या हम कर सकते हैं. वो भी पूरे परफेक्शन के साथ. यही कारण है कि अब इन पर रिसर्च तेजी से चल रहा है.

दूसरे सीईओ ने माना-2-3 साल लगेंगे

चीन की Unitree के फाउंडर वांग जिंगजिंग ने इस हफ्ते अनुमान लगाया कि रोबोट के दिमाग में जल्द से जल्द दो से तीन साल में एक बड़ी कामयाबी देखने को मिल सकती है. उन्होंने और चीन की दूसरी रोबोटिक्स कंपनियों के CEO ने माना है कि इन मॉडल के लिए अच्छी क्वालिटी का रियल-लाइफ ट्रेनिंग डेटा हासिल करना अभी भी एक बड़ी चुनौती (बॉटलनेक) है. अभी ये ट्रायल स्टेज पर है.

यह भी पढ़ें-

इमरान खान को जेल में मानसिक रूप से कर रहे प्रताड़ित, पूर्व पीएम की बहन ने किया दावा

मोहन भागवत विदेश दौरों पर क्यों जा रहे, RSS ने समझाया मकसद; जेन जी वाला प्लान भी बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robots, Artificial Intelligence (AI), Science News, Science News Hindi, Science News In Hiindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com