विज्ञापन

रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला 2026 इकोनॉमिक्स नोबेल पुरस्कार

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वैश्विक अर्थव्यवस्था, माइक्रोइकोनॉमिक्स और आर्थिक नीतियों की दिशा तय करने में उनके असाधारण शोध और योगदान को मान्यता देता है.

रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला 2026 इकोनॉमिक्स नोबेल पुरस्कार
रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार मिला है.

इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में 2026 नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है. स्वीडिश रॉयल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को "मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिरीकरण के माइक्रोइकॉनॉमिक आधार" के लिए अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 2026 का स्वेरिगेस रिक्सबैंक अर्थशास्त्र पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है.

इन दोनों ने यह प्रदर्शित किया कि स्थिरीकरण नीति को पुनर्जीवित करने के लिए आर्थिक मॉडलों का पुनर्निर्माण कैसे किया जा सकता है. मुद्रास्फीति, उत्पादन और उपभोग जैसे मैक्रोइकॉनॉमिक वैरिएबल्स के बीच सांख्यिकीय संबंधों पर आधारित मॉडल बनाने के बजाय, उन्होंने उन्हें माइक्रोइकॉनॉमिक आधार पर बनाने का विकल्प चुना. इसमें यह समझ शामिल है कि व्यक्तिगत परिवारों और व्यवसायों का कुल समूह अपने कार्यों के माध्यम से अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करता है.

कनाडाई कवि ऐनी कार्सन को साहित्य के लिए मिला

कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को 2026 साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. ऐनी कार्सन ने 1990 के दशक में कई मशहूर रचनाएं लिखीं हैं. इनमें से एक 'ग्लास, आयरनी, एंड गॉड' (1995) में 'द ग्लास एस्से' है. 1998 में'ऑटोबायोग्राफी ऑफ रेड: ए नॉवेल इन वर्स' कार्सन का सबसे बड़ा काम माना जाता है. नोबेल कमिटी ने बताया कि यह पुरस्कार उनके बोल्ड और नए विचारों वाले काम के लिए दिया जा रहा है, जिसने क्लासिकल परंपरा के साथ हल्का फुल्फा अंदाज का तड़का लगा कर आज के लिटरेचर के लिए नया आयाम रच दिया है. 

भारतीय मूल की महिला को शांति का नोबेल

2026 का नोबेल पीस प्राइज नवनेथम 'नवी' पिल्लै को मिला है. नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी ने शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के लिए उन्हें इस साल का शांति पुरस्कार देने का फैसला लिया है. नवनेथम 'नवी' पिल्लै भारतीय मूल की हैं. उनका जन्म दक्षिण अफ्रीका के डरबन में रंगभेद के दौर में भारतीय तमिल मूल के परिवार में हुआ था. वह एक वकील हैं. उन्होंने हमेशा भेदभाव, अलगाव और बहिष्कार का सामना किया. 

यह भी पढ़ें-

हेनरी बी. कागन और केंसो सोई को केमेस्ट्री में मिला नोबेल प्राइज, किस खोज के लिए मिला पुरस्कार?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Economics Nobel Prize, Economics Nobel Winner, Economics Nobel Winners
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com