- रियाद के किंग खालिद एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमले में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है.
- सऊदी गठबंधन ने हमले को युद्ध अपराध बताया और हूतियों को ठहराया जिम्मेदार ठहराया है.
- अमेरिकी नागरिक की मौत पर अमेरिका ने निंदा की. ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए हैं.
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हालिया हमले में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. सिविल एविएशन अधिकारियों ने रविवार सुबह यह जानकारी दी. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है. सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से किसी भी खाड़ी अरब देश में हुआ यह सबसे घातक हमला था. इस युद्ध का दायरा अब बढ़ गया है और इसमें हूथी विद्रोहियों और सऊदी समर्थित यमनी सरकारी बलों के बीच हालिया लड़ाई भी शामिल हो गई है.
सऊदी के बयान में कहा गया है कि मरने वालों में चार सऊदी नागरिक और साथ ही दो बांग्लादेशी, एक फिलिस्तीनी, एक अमेरिकी, एक मिस्र का नागरिक, एक जॉर्डन का नागरिक, एक सीरियाई और एक सूडानी नागरिक शामिल थे. बयान में यह भी कहा गया कि घायलों का इलाज कई अस्पतालों में किया जा रहा है.
हमले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए और 'द एसोसिएटेड प्रेस' द्वारा एनालाइज किए गए फुटेज में एयरपोर्ट के बाहर इमरजेंसी गाड़ियां दिखाई दे रही हैं.
यह हमला अमेरिका सहित सऊदी अरब के सहयोगियों पर सैन्य मदद देने का दबाव बढ़ा सकता है. सऊदी अरब अब तक हूतियों के साथ पूरी तरह से युद्ध करने से बचता रहा है.
ट्रंप ने किया बड़ा इशारा...
शनिवार दोपहर हमले के कुछ ही वक्त बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या अमेरिका को विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के हमलों में शामिल होना चाहिए. उन्होंने कहा, "हम ऐसा कर सकते हैं. हम इस पर विचार करेंगे. हमें अभी हाल ही में हुए हमले के बारे में पता चला है. इसलिए हम फैसला लेंगे. हम बहुत तेजी से काम करते हैं."
शनिवार को बाद में ट्रंप ने कहा कि वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में जो हुआ, वह मंजूर नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका इसमें शामिल हो सकता है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, "देखते हैं, क्या होता है."
यह भी पढ़ें | एअर इंडिया-इंडिगो ने रियाद के लिए उड़ानें कीं रद्द, एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के अटैक के बाद लिया फैसला
अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया पोस्ट में माना कि हमले में एक अमेरिकी नागरिक की मौत हुई है और उन्होंने इस हमले की निंदा की. ट्रंप ने कहा, "ये निंदनीय हमले बेगुनाह नागरिकों की जान की खुलेआम अनदेखी दिखाते हैं. इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए."
हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने इस हमले के लिए हूतियों को जिम्मेदार ठहराया. गठबंधन ने इसे 'पूरी तरह से युद्ध अपराध' करार दिया और कड़ा जवाब देने का संकल्प लिया. एयरपोर्ट पर कोई सैन्य सुविधा नहीं है.
विद्रोहियों की तरफ से तुरंत कोई बयान नहीं आया. इससे पहले शनिवार को उन्होंने सऊदी अरब पर हूतियों के कब्जे वाली यमन की राजधानी सना के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला करने का आरोप लगाया था.
यह भी पढ़ें | ब्रिटेन, इटली और जापान के साथ छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने में शामिल हो सकता है जर्मनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं