अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच के संबंध हर बीतते दिन के साथ खराब होते ही जा रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने अब एलन मस्क को चेतावनी दे दी है. ट्रंप ने मस्क के बारे में अपने हालिया बयान में कहा कि मस्क के साथ मेरा रिश्ता खत्म हो गया है. अगर मस्क ने आगामी चुनाव में डेमोक्रेट्स का समर्थन किया तो इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे. ट्रंप ने आगे कहा कि मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय का अपमान किया है.
मैंने मस्क को दिए मौके
डोनाल्ड ट्रंप से एक इंटरव्यू के दौरान जब एक पत्रकार ने पूछा कि क्या आपको लगता है कि टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि ये हो चुका है. मैं दूसरे कामों में काफी व्यस्त हूं. आप जानते ही हैं कि मैंने भारी मतों से चुनाव जीता है. मैंने मस्क को बहुत सारे मौके दिए, ऐसा होने से बहुत पहले मैंने उन्हें अपने पहले प्रशासन में मौके दिए थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
'इलेक्ट्रिक व्हिकल से जुड़ा आदेश वापस लेने से बौखलाए मस्क'
कुछ दिन पहले मस्क के एक के बाद एक प्रहार से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प जब बैकफुट पर घिरते नज़र आये तो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर मस्क को निशाने पर लिया और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि जब मैंने उनका इलेक्ट्रिक व्हिकल से जुड़ा कानूनी आदेश वापस ले लिया तो मस्क बौखला गए. अमेरिकी राष्ट्रपति ने मस्क की कंपनी को दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म करने की धमकी भी दी.
एपस्टीन फाइल को लेकर मस्क का सनसनीखेज आरोप
मस्क और ट्रंप के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का यह दौर चल ही रहा था कि इसी बीच मस्क ने गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक ऐसा आरोप लगाया जिससे सनसनी मच गई है. मस्क ने दावा किया कि ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल्स (Epstein File) में है. मस्क ने यह भी कहा कि ट्रंप का नाम होने के कारण ही प्रशासन एपस्टीन फाइल्स को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं