विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों में बदलाव की उम्मीद : ह्वाइट हाउस

व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ जॉन कैली ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि इस संबंध में पाकिस्तानी बड़े सहयोगी हैं.

Also Read in
अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों में बदलाव की उम्मीद : ह्वाइट हाउस
फाइल फोटो
अमेरिका में व्हाइट हाउस   ने आज कहा कि अफगान तालिबान से जुड़े संगठन से अमेरिकी-कनाडाई परिवार की सुरक्षित रिहाई होने पर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच सहयोगात्मक संबंध में बदलाव आएगा. व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ जॉन कैली ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मैं कहना चाहता हूं कि इस संबंध में पाकिस्तानी बड़े सहयोगी हैं. मुझे लगता है कि कुछ बदलाव आया. उम्मीद है कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच सहयोगात्मक संबंध में बदलाव होगा.' वह अमेरिकी नागरिक कैटलान कोलमैन और उनके कनाडाई पति जोशुआ बोयले के साथ उनके तीन बच्चों को हक्कानी नेटवर्क के अपहरणकर्ताओं से रिहा कराने के एक सवाल का जवाब दे रहे थे.

सौतन की इस बात पर बिफर पड़ीं डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी, बोलीं- इससे अच्छा मैं बच्चों की मदद करूंगी

इस दंपति को वर्ष 2012 में अफगानिस्तान में एक यात्रा के दौरान अपहृत किया गया था. उनके तीन बच्चे अपहरणकर्ताओं के चंगुल में रहते हुए ही पैदा हुए. अमेरिकी अधिकारियों की खुफिया जानकारी के आधार पर पाकिस्तानी बलों के एक अभियान के बाद कल बंधकों को बरामद किया गया. कैली ने कहा, 'अच्छी खबर यह है कि पाकिस्तानी अधिकारियों को अमेरिकी नागरिक मिल गए, उन्होंने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया है और हमारे लिए रखा है.' उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने परिवार को तुरंत अमेरिका या कनाडा भेजने के लिए बंदोबस्त कर लिए हैं.

Video : और बागी हुए बीजेपी के 'शत्रु'
उन्होंने कहा, 'हमने रास्ते में उनके इलाज की भी व्यवस्था की है. जाहिर है कि इसमें मनोवैज्ञानिक चिकित्सा भी होगी. वे पिछले पांच साल से मुश्किल हालात में रह रहे थे.' विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने दंपति की रिहाई के लिए पाकिस्तानी सरकार को श्रेय दिया.

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
White House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com