विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2011

कुरान जलाने वाले पादरी को जेल, जुर्माना भरने पर रिहा

कुरान जलाने वाले अमेरिकी पादरी टेरी जोंस को अदालत ने कुछ समय के लिए जेल भेज दिया, लेकिन जुर्माना भरने के बाद बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
डेट्रॉएट (मिशिगन): कुरान जलाने वाले अमेरिकी पादरी टेरी जोंस को शुक्रवार को एक अमेरिकी अदालत ने कुछ समय के लिए जेल भेज दिया। स्थानीय अदालत के न्यायाधीश ने फ्लोरिडा के टेरी जोंस और उसके सहयोगी वाएने सैप को मिशिगन के डियरबॉर्न स्थित इस्लामी केंद्र के बाहर प्रदर्शन की योजना बनाने के कारण जेल भेजा। इस प्रदर्शन से हिंसा फैल सकती थी। अदालत में अपनी पेशी के दौरान जोंस ने कहा कि कुरान पूरे विश्व में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता है। उसने अमेरिका के संविधान के पहले संशोधन का हवाला देते हुए कहा कि यह इस्लाम के खिलाफ प्रदर्शन करने का अधिकार देता है। अदालत ने इन दोनों पर एक-एक डॉलर का जुर्माना लगाया, जिसे उन्होंने देने से मना कर दिया और उन्हें जेल जाना पड़ा। लेकिन एक घंटे के बाद ही यह जुर्माना अदा कर दिया। जोंस और सैप द्वारा कुरान जलाए जाने के बाद अफगानिस्तान में काफी हिंसा हुई थी और 7 अमेरिकियों समेत 20 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कुरान, पादरी, हिंसा, अमेरिका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com