रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) ने सर्गेई शोइगु (Sergei Shoigu) को देश के रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया है. शोइगु की जगह आंद्रेई बेलोसाउ (Andrei Belousov) को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है. सीएनएन ने क्रेमलिन के एक बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है. बेलोसाउ पूर्व उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं और अर्थशास्त्र में विशेषज्ञता रखते हैं. युद्ध क्षेत्र की नॉलेज के बजाय आर्थिक निर्णय लेने के लिए पहचाने जाने वाले बेलोसाउ की नियुक्ति को बड़े आश्चर्य के रूप में देखा जा रहा है. रूस की ओर से कहा गया है कि पुतिन चाहते हैं कि 2012 से रक्षा मंत्री और लंबे समय से पुतिन के सहयोगी रहे शोइगु निवर्तमान निकोलाई पेत्रुशेव की जगह रूस की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद के सचिव बनें और मिलिट्री-इंडस्ट्रीयल कॉम्प्लेक्स की जिम्मेदारी भी संभालें.
यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कुछ बढ़त हासिल हुई है. हालांकि यूक्रेन के खिलाफ चल रहा युद्ध फरवरी में अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर गया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, इन बदलावों को सांसदों द्वारा स्वीकृति दिया जाना निश्चित है. इस फेरबदल के बाद सर्गेई शोइगु को ऐसी जगह भेजा जा रहा है, जिसे तकनीकी रूप से उनकी रक्षा मंत्रालय की भूमिका से वरिष्ठ माना जाता है.
रूस ने कहा कि जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव और देश के अनुभवी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अपने पद पर बने रहेंगे.
पुतिन ने अचानक क्यों लिया इतना बड़ा निर्णय?
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा कि यह बदलाव सार्थक है क्योंकि रूस 1980 के दशक के मध्य में सोवियत संघ जैसी स्थिति में पहुंच रहा था, जब सैन्य और कानून प्रवर्तन अधिकारियों का देश के खर्च में 7.4% हिस्सा था.
पेसकोव ने कहा कि इसका अर्थ है कि इस तरह के खर्च को देश के समग्र हितों के अनुरूप सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है, यही कारण है कि पुतिन अब रक्षा मंत्रालय में आर्थिक पृष्ठभूमि वाला नागरिक चाहते थे.
पेस्कोव ने कहा, "जो इनोवेशन के प्रति अधिक उदार है, वही युद्ध के मैदान में विजयी होगा."
शोइगु के सहयोगी और उप रक्षा मंत्री पर राज्य अभियोजकों ने रिश्वत लेने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद इन बदलावों को धन को प्रभावी ढंग से खर्च करने के साथ ही रक्षा खर्च को और अधिक जांच के अधीन लाने के लिए पुतिन के प्रयासों के रूप में भी देखा जा रहा है.
जानिए कौन हैं रूस के नए रक्षा मंत्री
65 वर्षीय बेलोसाउ आर्थिक मुद्दों पर व्लादिमिर पुतिन के सहायक, रूसी फेडरेशन के आर्थिक विकास मंत्री, रूसी सरकार के अर्थशास्त्र और वित्त विभाग के निदेशक के साथ ही मैक्रोइकॉनॉमिक एनालिसिस और शॉर्ट-टर्म फोरकास्टिंग सेंटर के जनरल डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं. इसके साथ ही 1981-2006 में रूसी विज्ञान अकादमी (1991 तक - USSR एकेडमी ऑफ साइंसेज) में काम कर चुके हैं. रूसी न्यूज एजेंसी TASS ने यह जानकारी दी है.
TASS की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने अकाउंट्स चैंबर के अध्यक्ष के रूप में बोरिस कोवलचुक को नियुक्त करने का भी प्रस्ताव रखा है. यह पद डेढ साल से खाली था.
ये भी पढ़ें :
* भारत के आम चुनावों में हस्तक्षेप के रूसी आरोपों को अमेरिका ने किया खारिज
* ऐसा क्या हुआ कि भारत के जिगरी दोस्त रहे रूस ने अमेरिका को लगा दी फटकार
* भारत को चुनावों के बीच अस्थिर करने की कोशिश... अमेरिका की हरकत पर भड़का भारत का पुराना दोस्त रूस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं