- ज़ेलेंस्की ने कीव में SBU मुख्यालय पर रूस के ड्रोन हमले की जानकारी दी और मॉस्को पर आरोप लगाया
- यह हमला 2022 के बाद पहली बार SBU के मुख्यालय को निशाना बनाने वाला था, जिसमें प्रमुख उपस्थित नहीं थे
- अमेरिकी दूत मॉस्को पहुंच चुके हैं और आज रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे, कीव रविवार को जाएंगे
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने बताया कि शुक्रवार को कीव में रूस के एक ड्रोन ने यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी SBU के हेडक्वार्टर पर हमला किया. उन्होंने मॉस्को पर SBU प्रमुख के निजी दफ्तर को सीधे निशाना बनाने का आरोप लगाया. जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने SBU को उचित और ठोस जवाब देने का निर्देश दिया है, जबकि यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिगा ने इसे हालात को और गंभीर बनाने वाला कदम बताया.
पहली बार हुआ ऐसा हमला
2022 में रूस के हमले की शुरुआत के बाद से पहली बार था यूक्रेन के इस ताकतवर सुरक्षा एजेंसी के मुख्यालय पर हमला हुआ. एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर AFP को बताया कि SBU के कार्यवाहक प्रमुख ओलेक्सांद्र पोकलाड उस समय वहां मौजूद नहीं थे. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि रात भर रूसी हमलों ने कीव के हवाई अड्डों को निशाना बनाया. यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब चार साल से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने की योजना पर चर्चा के लिए अमेरिकी दूत कीव पहुंचने वाले हैं.
‼️Zelenskyy: Russia deliberately struck airports in Kyiv and Boryspil ahead of Trump's negotiators' visit
— NEXTA (@nexta_tv) September 5, 2026
The president said that Ukraine had recorded this move and would “adjust” its operation regarding Russian airspace accordingly next week.
Head of the Presidential Office… https://t.co/t6LJVezXxQ pic.twitter.com/AhfMCNqXJV
जेलेंस्की ने लगाए आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को मॉस्को और कीव भेज रहे हैं. यह कदम यूरोप में दूसरे विश्व युद्ध के बाद के सबसे घातक संघर्ष में बने राजनयिक गतिरोध को तोड़ने की वाशिंगटन की हालिया कोशिश है. ज़ेलेंस्की ने क्रेमलिन पर दूतों की यात्रा में बाधा डालने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि रूस ने रात भर में निप्रो इलाके में आम नागरिकों के ठिकानों पर हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, और साथ ही कीव के दो हवाई अड्डों को भी निशाना बनाया.
आज रूस पहुंचे ट्रंप के दूत
🇺🇸🇷🇺 Steve Witkoff and Jared Kushner have just arrived in Moscow for another round of peace talks, meeting Putin today before visiting Kyiv for a summit with Zelensky tomorrow.
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) September 5, 2026
Despite Russia and Ukraine escalating strikes on energy infrastructure, the meeting comes shortly…
2022 में रूस के बड़े हमले के बाद से यूक्रेन का एयरस्पेस बंद है, इसलिए हवाई जहाज से यात्रा करना बहुत असामान्य बात होगी. कीव जाने वाले ज्यादातर नेता और अधिकारी ट्रेन से ही यात्रा करते रहे हैं. यूक्रेन के एक सीनियर अधिकारी ने AFP को बताया कि इन दूतों के रविवार को कीव पहुंचने की उम्मीद है, आज दोनों मॉस्को पहुंच चुके हैं और आज ही वो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे.
यह भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं