विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2012

प्रिंस विलियम शाही परिवार के सबसे लोकप्रिय सदस्य : सर्वेक्षण

लंदन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय भले ही ब्रिटेन की दूसरी सबसे अधिक समय तक शासन की बागड़ोर संभालने वाली साम्राज्ञी रही हों, लेकिन हाल के इतिहास में प्रिंस विलियम ब्रिटेन शाही परिवार के सबसे अधिक लोकप्रिय सदस्य हैं।

किंग्स कॉलेज लंदन इप्सोस मोरी द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक, 30-वर्षीय प्रिंस विलियम को शाही घराने के सबसे अधिक लोकप्रिय व्यक्ति के तौर पर चुना गया है। लोकप्रियता के मामले में प्रिंस ने इस साल हीरक जयंती मना रही महरानी, पत्नी केट और अपनी दिवंगत मां डायना को पछाड़ दिया है।

'डेली मेल' की खबरों के मुताबिक, इस सर्वेक्षण में प्रिंस हैरी (28) को ब्रिटिश शाही परिवार के तीसरे सबसे अधिक लोकप्रिय सदस्य के तौर पर चुना गया है। सर्वेक्षण ने यह बता दिया है कि जब राजशाही के भविष्य की बात हो, तो राजवंश के युवा सदस्य कितना महत्व रखते हैं। सर्वेक्षण के माध्यम से विशेष रूप से युवा लोगों की भावनाएं भी उजागर हुई हैं और जाहिर होता है कि महारानी के बाद उनकी राजगद्दी पर उनके पुत्र प्रिंस चार्ल्स की बजाय उनके पोते विराजमान हों।

शाही परिवार के सदस्यों की लोकप्रियता को लेकर कराए गए इस सर्वेक्षण में विलियम को 62 फीसदी, महारानी को 48 फीसदी और प्रिंस हैरी को 36 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। विलियम की पत्नी केट 23 प्रतिशत लोकप्रियता के साथ चौथे पायदान पर रहीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रिंस विलियम, ब्रिटिश शाही परिवार, Prince William, Biritsh Royal Family