विज्ञापन

फिलीपींस में PM मोदी का भव्य स्वागत, ASEAN और East Asia Summit में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर मनीला पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया. वह 23वें ASEAN-India Summit और 21वें East Asia Summit में हिस्सा लेंगे.

फिलीपींस में PM मोदी का भव्य स्वागत, ASEAN और East Asia Summit में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
IANS

फिलीपींस की राजधानी मनीला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ. एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया. तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी यहां आसियान-इंडिया समिट और ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे. इस समिट में क्षेत्रीय सुरक्षा, समुद्री सहयोग, संपर्क और आर्थिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

यह दौरा भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के बीच बढ़ते रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री 17 नवंबर को दोनों शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा उनकी फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है. दोनों नेताओं के बीच आपसी सहयोग, व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

भारतीय समुदाय में उत्साह का माहौल

मनीला पहुंचने से पहले ही वहां रह रहे भारतीय समुदाय में पीएम मोदी के दौरे को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. भारतीय मूल के लोगों ने इसे गर्व और खुशी का मौका बताया.

दौरे से पहले जारी अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है और भारत की 'महासागर विजन' में भी इसकी अहम भूमिका है. उन्होंने कहा कि यह दौरा क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने, बेहतर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने, समुद्री सुरक्षा को सशक्त बनाने और साझा खुशहाली के नए रास्ते खोलने का अवसर देगा.

आसियान का मेजबान फिलीपींस

फिलीपींस इस बार 'Navigating the Future' थीम के तहत आसियान से जुड़े शिखर सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है. ऐसे समय में जब इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा, समुद्री गतिविधियां और आर्थिक साझेदारियां वैश्विक चर्चा के केंद्र में हैं, पीएम मोदी की यह यात्रा खास अहमियत रखती है.

यह भी पढ़ें: कतर और तुर्की के रक्षा समझौते में क्या है खास; क्या लड़ेंगे एक-दूसरे के लिए युद्ध?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, ASEAN, Manila
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com