विज्ञापन

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच गुजिया बना रही एक्ट्रेस की बहन, वीडियो शेयर कर बोली हम भारतीय जंग के बीच...

खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर घर के किचन का पूरा सीन दिखाया. खुशबू के घर में होली के त्योहार की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है.

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच गुजिया बना रही एक्ट्रेस की बहन, वीडियो शेयर कर बोली हम भारतीय जंग के बीच...
दिशा पाटनी के घर हो रही गुजिया बनने की तैयारी
Social Media
नई दिल्ली:

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट जंग के हालात में है. तीनों देशों की सेनाएं डटी हुई हैं और हमले जारी हैं. ईरान ने यूएस और इजरायल के हमलों का जवाब देते हुए मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में बने अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल के कई शहरों पर हमले किए हैं. अभी हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जंग के हालात के बीच गुजिया बनाते हुए नजर आ रही हैं और ये बात भी उन्होंने खुद ही कही है.

खुशबू ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, जंग के बीच हम भारतीय गुजिया बनाने के लिए एकजुट हुए हैं. इसे उन्होंने एक फन वीडियो की तरह पोस्ट किया. खुशबू ने गुजिया दिखाईं और साथ ही इनके लिए मेहनत में लगी पूरी टीम से भी मिलवाया जो गुजिया को भरने से लेकर कढ़ाई तक पहुंचाने के काम में लगी थीं. 

यह भी पढ़ें: पहली मार्च को जानिए फरवरी के 28 दिनों में रिलीज हुई कितनी फिल्में, किसकी चढ़ी गुड्डी कौनसी हुई फ्लॉप

सोशल मीडिया यूजर्स को खुशबू का गुजिया बनाना तो अच्छा लगा लेकिन एक चीज पसंद नहीं आई. बस फिर क्या था लोग खुशबू को हाईजीन का पाठ पढ़ाने लगे. दरअसल खुशबू ने गुजिया के लिए बनी एक पूरी अपने पैर पर रखी थी. इस पर लोग उन्हें कह रहे थे कि कपड़े पर नहीं रखना था. वहीं कुछ लोग खुशबू को बाल बांधने की सलाह भी दे रहे हैं कि कि ऐसे बाल रखोगी तो गुजिया में चले जाएंगे. खैर कमेंट तो आते ही रहेंगे इस वीडियो की मेन बात तो ये थी कि सभी को ये अंदाज काफी पसंद आया जिस तरह खुशबू आराम से किचन में अपनी मम्मी के साथ बैठकर गुजिया बना रही थीं.

यह भी पढ़ें: तलपति विजय की पत्नी ने डाली तलाक की अर्जी तो बेटे से भी बिगड़ गए रिश्ते! नाराज जेसन ने उठाया ये कदम

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Iran War News, Israel Iran War, US Iran War News, US Iran War, Israel US Strikes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com