विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2012

नेपाल में प्रचंड की पार्टी विभाजन के कगार पर

नेपाल की सत्ताधारी माओवादी पार्टी अब विभाजन की कगार पर पहुंच गई नजर आ रही है। पार्टी के बागी धड़े के नेता मोहन वैद्य ने पार्टी के सर्वोच्च नेता प्रचंड के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई पर ‘कम्युनिस्ट विचारों’ से दूर हो जाने का आरोप
काठमांडू: नेपाल की सत्ताधारी माओवादी पार्टी अब विभाजन की कगार पर पहुंच गई नजर आ रही है। पार्टी के बागी धड़े के नेता मोहन वैद्य ने पार्टी के सर्वोच्च नेता प्रचंड के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई पर ‘कम्युनिस्ट विचारों’ से दूर हो जाने का आरोप लगाया।

यहां भंग हो चुकी संविधान सभा में यूएसपीएन-माओवादी सबसे बड़ा दल है। प्रचंड और भट्टाराई पार्टी में बागी धड़े को मनाने की पूरी कोशिश करते रहे हैं ताकि पार्टी में किसी तरह का विभाजन नहीं हो।

माओवादी पार्टी के बागी धड़े की नुमाइंदगी वैद्य और महासचिव राम बहादुर थापा करते हैं। वैद्य के समर्थक माने जाने वाले पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्यों ने अलग से बैठक की और इसमें नई पार्टी के प्रस्ताव को लेकर चर्चा की।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नेपाल, Nepal, प्रचंड की पार्टी, Prachand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com