विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2016

पुर्तगाल के 1.04 करोड़ लोग आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए करेंगे मतदान

पुर्तगाल के 1.04 करोड़ लोग आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए करेंगे मतदान
लिस्बन: पुर्तगाली मतदाता अपने राष्ट्रपति के चयन के लिए रविवार को मतदान करेंगे। इस देश के चुनाव पर ब्रसेल्स की करीबी नजर है।

यह पद मुख्यत: औपचारिक ही है लेकिन राष्ट्रपति के पास देश के कमजोर सत्ताधारी गठबंधन को बनाने या तोड़ने का अधिकार जरूर है। उसके पास किसी संकट की स्थिति में संसद को भंग करने का भी अधिकार है।

अक्टूबर के अनिर्णायक चुनावों के बाद से पुर्तगाल की अल्पमत वाली समाजवादी सरकार एक कमजोर गठबंधन पर निर्भर है। देश की आबादी 1.04 करोड़ है।

अगले राष्ट्र प्रमुख के रूप में सबसे पसंदीदा व्यक्ति मार्केलो रेबेलो डी-सूज़ा हैं, जो एक चर्चित टेलीविजन हस्ती हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पुर्तगाल, मतदाता, राष्ट्रपति, ब्रसेल्स, Portugal, President, Presidential Ballot