विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2019

जब पोप फ्रांसिस ने घुटनों के बल बैठ नेताओं के पैर चूमे, तो देखने वाले भौंचक्के रह गए

पोप फ्रांसिस ने दक्षिण सूडान की लड़खड़ाती शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए विनम्रता का अभूतपूर्व मिसाल पेश करते हुये अफ्रीकी देश के प्रतिद्वंद्वी नेताओं के पैर छुए और उन्हें चूमा.

जब पोप फ्रांसिस ने घुटनों के बल बैठ नेताओं के पैर चूमे, तो देखने वाले भौंचक्के रह गए
पोप ने नेताओं के पैर चूमे
वेटिकन सिटी:

पोप फ्रांसिस ने दक्षिण सूडान की लड़खड़ाती शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए विनम्रता का अभूतपूर्व मिसाल पेश करते हुये अफ्रीकी देश के प्रतिद्वंद्वी नेताओं के पैर छुए और उन्हें चूमा. अफ्रीकी नेताओं के लिए वेटिकन में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में गुरुवार को पोप ने दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति और विपक्षी नेता को बढ़ते संकट के बावजूद शांति समझौते के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा. इसके बाद वह घुटनों पर बैठ गये और एक-एक करके नेताओं के पैरों को चूमा.

पोप आमतौर पर एक रस्म के तौर पर होली थर्स्डे पर कैदियों के पैर धोते हैं, लेकिन नेताओं का पहले ऐसा कभी नहीं किया गया. पोप ने अपने समापन वक्तव्य में दक्षिण सूडान के बारे में कहा, ‘मैं हृदय से कामना व्यक्त करता हूं कि शत्रुताएं आखिरकार समाप्त हो जाएंगी, युद्धविराम का सम्मान किया जाएगा, राजनीतिक और जातीय विभाजन समाप्त कर दिया जाएगा और उन सभी नागरिकों के सामान्य हित के लिए स्थायी शांति कायम होगी जो राष्ट्र निर्माण को आरंभ करने का सपना देखते हैं.'    

राष्ट्रपति सलवा कीर और विपक्षी दल के प्रमुख रीक मचर को एक साथ लाने के लिए आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया था. उनके अलावा तीन उप राष्ट्रपति भी समारोह में मौजूद थे. पोप ने उन सभी के पैर चूमे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pope Francis, South Sudan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com