विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2018

पीएम नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान से की चर्चा, आठ समझौतों पर हस्ताक्षर

पीएम मोदी ने कबूस बिन साद अल साद के साथ प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा ,खाद्य सुरक्षा तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान से की चर्चा, आठ समझौतों पर हस्ताक्षर
पीएम मोदी ने रविवार को ओमान के सुल्तान से बातचीत की. दोनों देशों के बीच आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.
मस्कट: पीएम नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान से रविवार को कई विषयों पर चर्चा की और इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग सहित आठ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.

तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण पर यहां पहुंचे मोदी ने कबूस बिन साद अल साद के साथ प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की अगुवाई की. इस दौरान व्यापार और निवेश, ऊर्जा ,रक्षा, सुरक्षा ,खाद्य सुरक्षा तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई.

VIDEO : मुश्किल हालात से निकलना आता है

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्विटर पर यह जानकारी दी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com