प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर आज सुबह अमेरिका पहुंचे. पीएम मोदी जैसे ही वाशिंगटन (PM Modi US Visit Grand Welcome) पहुंचे. वहां मौजूद भारतीयों के चेहरे खुशी से खिल उठे. पीएम मोदी का वहां पर भव्य स्वागत किया गया. कड़कड़ाती ठंड और बर्फबारी के बीच भारतीय मूल के लोग पहले से ही उनके स्वागत में वहां खड़े हुए थे. ये सभी लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब नजर आ रहे थे.
अमेरिका में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम
राष्ट्रपति गेस्ट हाउस के बाहर हाथों में पीएम मोदी के स्वागत वाली तख्तियां लेकर भारतीय समुदाय के लोग उनके दीदार के लिए बेताब नजर आए. जैसे ही भारतीय पीएम वहां पहुंचे लोग खुशी से झूम उठे. इस दौरान पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया. वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस खास पल को अपने कैमरे में कैद क लिया.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
A warm reception in the winter chill!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2025
Despite the cold weather, the Indian diaspora in Washington DC has welcomed me with a very special welcome. My gratitude to them. pic.twitter.com/H1LXWafTC2
'आप सभी का आभार'
अमेरिका में हुए भव्य स्वागत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन सभी भारतीयों का धन्यवाद अदा किया, जो सर्दी के मौसम में गर्मजोशी से उनका स्वागत करने के लिए गेस्ट हाउस के बाहर खड़े हुए थे. पीएम ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि ठंड के मौसम के बावजूद, वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने मेरा बहुत ही विशेष स्वागत किया. मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं.

(अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी)
डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी
अमेरिका में पीएम मोदी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी कैबिनेट के सदस्यों और उद्योग जगत के नेताओं से मुलाकात करेंगे. अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि कुछ समय पहले ही वह वाशिंगटन डीसी पहुंचे हैं. इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं. अपने देश के लोगों के लाभ और ग्रह के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से भी मुलाकात हुई.

(अमेरिका में पीएम मोदी का स्वागत करते भारतीय)
पीएम मोदी की ट्रंप संग कई मुद्दों पर होगी बातचीत
बता दें कि अमेरिका से पहले पीएम मोदी फ्रांस दौरे पर थे. वहां भी उनका ग्रैंड वैलकम हुआ था. पेरिस में पीएम मोदी ने AI समिट की सह अध्यक्षता की थी. अब पीएम मोदी अमेरिका पहुंचे हैं. यहां पर ट्रंप संग कई अहम मुद्दों पर बातचीत होनी है. पीएम मोदी का राष्ट्रपति गेस्ट हाउस ब्लेयर हाउस के बाहर शानदार स्वागत हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं