नेपाल में सफल चुनाव के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) ने नेपाल के निवर्तमान प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' को बधाई दी है...
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में स्थानीय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए वहां के निवर्तमान प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' को बधाई दी है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री ने गुरुवार शाम फोन पर 'प्रचंड' को बधाई दी. पीएम ने पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' को नेपाल में लोकतंत्र को मजबूत करने के प्रति उनकी कटिबद्धता के लिए भी बधाई दी.
गौरतलब है कि लाखों नेपालियों ने दो दशक बाद पहली बार हुए स्थानीय चुनाव के लिए 14 मई को वोट डाले थे, और इसी के साथ नेपाल ने राजनीतिक अस्थिरता के बीच लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया. चुनाव से पहले 'प्रचंड' ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी, जिन्होंने नेपाल में चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए भारत की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था.
पिछले साल अगस्त में नेपाल के प्रधानमंत्री बनने वाले 'प्रचंड' ने नेपाली कांग्रेस के नेता शेरबहादुर देउबा के साथ एक समझौते के तहत दो दिन पहले पद से इस्तीफा दे दिया था. समझौते के तहत वह अगले साल होने वाले चुनाव तक बारी-बारी से सत्ता साझा करेंगे. समझौते के चलते 'प्रचंड' को नौ महीने बाद इस्तीफा देना पड़ा.
(इनपुट भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pushpa Kamal Dahal Prachanda, Narendra Modi, Nepal Polls, PMO, Sher Bahadur Deuba