फ्रांस में चल रहे जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान भारत ने मिडिल ईस्ट भारतीय जहाजों पर हुए हमले पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में स्थाई शांति होनी चाहिए. मिडिल ईस्ट में जो समझौता हो रहा है उसमें भारतीय नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.
नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए- PM मोदी
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कहा, 'हमने हमेशा कहा है कि समुद्र में आवाजाही की आजादी पक्की होनी चाहिए और हमें इस बात पर जोर भी देना चाहिए. समुद्री व्यापार के क्षेत्र में दुनिया के अलग-अलग समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम कर रहे हैं. मेरा मानना है कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. मुझे भरोसा है कि (ईरान के साथ) समझौते में नाविकों की सुरक्षा पक्की की जाएगी और उसे प्राथमिकता दी जाएगी.'
#WATCH | Evian, France | PM Modi tells US President Trump, "We have always said that freedom of navigation should be ensured and we should also stress upon that. Lakhs of Indian seafarers are om duty in different seas of the world in the sector of maritime trade. I believe that… pic.twitter.com/zeELdPyozB
— ANI (@ANI) June 17, 2026
'पीएम मोदी मेरे लंबे वक्त से मेरे दोस्त'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'फ्रांस में हमारी कुछ बहुत अच्छी बैठकें हुईं. यह G7 है. इसके बाद G2 और फिर G20 होने वाली है. खास तौर पर, भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई. हम व्यापार समझौते कर रहे हैं. अमेरिका और भारत के बीच बहुत कुछ हो रहा है. अमेरिका अब तक के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहा है. हमारे पास 19.2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा आ रहे हैं और हम फैक्टरियां बना रहे हैं, हम सब कुछ बना रहे हैं.'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका में बहुत कुछ बना रहे हैं. वह अमेरिका में काफी पैसा खर्च कर रहे हैं, इसलिए हम उनके इस काम की सराहना करते हैं. लेकिन मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि वह लंबे समय से मेरे दोस्त रहे हैं, और हमारे रिश्ते हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं और आपके साथ होना बहुत अच्छा लग रहा है.'

'मोदी कूल और टफ वार्ताकार'
द्विपक्षीय वार्ता के बाद मीडिया से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मोदी एक टफ वार्ताकार हैं, मैं जल्द भारत जाऊंगा, जब तक मोदी हैं भारत की भूमिका अहम है, पीएम मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे हैं, भारत में मोदी के लिए बहुत सम्मान है, मेरे कार्यकाल में भारत से अच्छे संबंध हैं, मोदी कूल है लेकिन टफ हैं.
#WATCH | Evian, France: Speaking about PM Modi, the Russia-Ukraine war, US President Donald Trump says, "...He's a very tough negotiator... You look at this man. I'll give you a lesson. He's the most beautiful-looking man. He looks so nice, like an angel. But actually, he's as… pic.twitter.com/KoggIcAUa4
— ANI (@ANI) June 17, 2026
पीएम मोदी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह बातचीत में बहुत सख्त हैं. आप इस व्यक्ति (PM मोदी) को देखिए. मैं आपको एक बात बताता हूं. वह दिखने में बहुत अच्छे हैं. वह बहुत अच्छे लगते हैं, जैसे कोई फरिश्ता हो. लेकिन असल में, वह उतने ही सख्त हैं. लेकिन वह बहुत अच्छे दिखते हैं. इसलिए वह आपको चौंका देते हैं. लेकिन ऐसे कुछ ही लोग होते हैं. लोग कहते हैं कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं. वह भारतीय लोगों से प्यार करते हैं, लेकिन वह अमेरिका से भी प्यार करते हैं. हमने ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम किया था. स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था. हम भविष्य में कभी भारत जाएंगे.
मेरा पिछला भारत का दौरा शानदार रहा था- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'पिछली बार भारत का मेरा दौरा बहुत शानदार रहा था. हमने उस नए स्टेडियम का उद्घाटन किया था, और मुझे लगता है कि वहां 3000-4000 लोग थे. स्टेडियम में लगभग 150,000 लोगों के बैठने की जगह थी, और बाहर 250,000 लोग थे, और 100,000 लोग घास पर बैठे थे. मुझे नहीं पता कि वे रिकॉर्ड टूटे हैं या नहीं. लेकिन भारत में मेरा समय बहुत अच्छा बीता.'
रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले ट्रंप?
रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैंने राष्ट्रपति जेलेंस्की और राष्ट्रपति पुतिन से बात की. हम चाहते हैं कि यह युद्ध खत्म हो. मैंने 8 युद्ध खत्म किए हैं और सच कहूं तो, यह सबसे आसान युद्धों में से एक हो सकता था, लेकिन वे एक-दूसरे को पसंद नहीं करते, जिससे यह और मुश्किल हो जाता है.'
यह भी पढ़ें: 'अगर भारत पर हमला हुआ तो हम उनकी रक्षा करेंगे...,' NDTV के सवाल पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं