PM Modi Israel Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की इजरायल यात्रा पर येरूशलम पहुंच गए. इजरायली पीएम नेतन्याहू अपनी पत्नी के साथ तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी करने पहुंचे. इस दौरान नेतन्याहू ने गले लगाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. नेतन्याहू ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा- स्वागत है मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी. इस वीडियो में नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ प्रधानमंत्री का बाहें फैलाकर स्वागत करते दिख रहे हैं.
पीएम मोदी का यह 9 साल बाद दूसरा इजरायल दौरा है. पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे वक्त हो रहा है, जब ईरान-अमेरिका के टकराव को लेकर खाड़ी देशों में तनाव चरम पर है. इजरायल ने भारत को आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम की तकनीक ट्रांसफर करने का बड़ा प्रस्ताव दिया है. साथ ही ड्रोन टेक्नोलॉजी में सहयोग की भी पेशकश की है.
पीएम मोदी की इजरायल यात्रा का शेड्यूल
तेल अवीव में पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच एक अनौपचारिक मुलाकात होगी. शाम को पीएम मोदी यरूशलम पहुंचेंगे और इजरायली संसद नेसेट (Knesset) को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी येरूशलम में आयोजित एक टेक्नोलॉजी और इनोवेशन प्रदर्शनी का दौरा करेंगे. पीएम बेंजामिन नेतन्याहू प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक प्राइवेट डिनर (Private Dinner) की मेजबानी करेंगे, जहां दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक विचार-विमर्श होने की उम्मीद है.
PM Modi Israel Visit LIVE Updates
तेल अवीव के होटल में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत
पीएम मोदी का तेल अवीव के होटल पहुंचने पर रंगारंग स्वागत किया गया. इजरायली और भारतवंशी कलाकारों ने देसी अंदाज में नृत्य-संगीत से समां बांध दिया. भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi witnesses cultural performances as he arrives at a hotel in Tel Aviv, Israel
— ANI (@ANI) February 25, 2026
PM Modi is on a 2-day state visit to Israel
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/vHBbAaym0C
पीएम मोदी की नेतन्याहू संग अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इजरायल पहुंचे पीएम मोदी के एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद उनकी प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ बैठक हुई. इसकी जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा- प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ मेरी बेहद शानदार बैठक हुई. इस दौरान मैंने उनके द्वारा किए गए भव्य स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया. 9 वर्षों के बाद फिर से इजरायल आना वाकई सुखद है. इस मुलाकात के दौरान हमने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के मकसद से कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. खासतौर से टेक्नोलोजी, जल प्रबंधन, कृषि और टैलेंट पार्टनरशिप जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग की अपार संभावनाएं हैं. हमने प्रमुख क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया.
Had an excellent meeting with Prime Minister Netanyahu. Expressed gratitude to him for the warm welcome earlier in the day. It is a delight to be back in Israel after 9 years. We discussed a wide range of subjects aimed at boosting bilateral ties. Sectors such as technology,… pic.twitter.com/uh1cyL411c
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026
पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रवासियों में जबरदस्त उत्साह
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर यरुशलम में भारतीय प्रवासी समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रवासियों ने इसे भारत और इजरायल के रिश्तों के लिए एक खास और ऐतिहासिक क्षण बताया. एक प्रवासी भारतीय ने कहा कि पीएम मोदी की यह यात्रा न सिर्फ इजरायल में रहने वाले भारतीयों के लिए बल्कि भारत के अरबों लोगों के लिए भी अहम है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि इससे दोनों देशों के संबंधों को नई मजबूती मिलेगी. 12 वर्षों से इजरायल में रह रहे एक अन्य प्रवासी ने कहा कि 2017 में जब पीएम मोदी इजरायल आए थे, तब उन्हें संसद में उनसे मिलने का अवसर मिला था. इस बार भी वह काफी उत्साहित हैं।
विदेश मंत्रालय ने इजरायल को बताया महत्वपूर्ण सहयोगी
पीएम मोदी के इजरायल पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इजरायल को भारत का महत्वपूर्ण पार्टनर बताया. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक और तकनीकी क्षेत्रों में बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी है, जिसमें विज्ञान, नवाचार, रक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में गहरा सहयोग शामिल है. यह द्विपक्षीय संबंध आपसी भरोसे, साझा प्राथमिकताओं और भविष्य की टेक्नोलोजी के क्षेत्र में बढ़ती एकरूपता पर टिके हैं.
पीएम मोदी के स्वागत के लिए लगी लंबी कतारें
यरुशलम में पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारतीय मूल के लोगों में बहुत उत्साह नजर आ रहा है. लोग लाइन लगाकर किंग डेविड होटल के बाहर खड़े हैं और उनका इंतजार कर रहे हैं. पीएम मोदी इसी होटल में ठहरने वाले हैं.
VIDEO | Jerusalem: People of Indian origin wait at the King David Hotel to meet PM Narendra Modi. The Prime Minister is on a two-day visit to Israel aimed at strengthening bilateral ties between the two countries. pic.twitter.com/2p4YmHE8GM
— Press Trust of India (@PTI_News) February 25, 2026
इजरायल में कदम रखते ही PM मोदी का नेतन्याहू ने किया गर्मजोशी से स्वागत, देखें तस्वीरें
🔴#BREAKING | इज़रायल दौरे पर PM मोदी का भव्य स्वागत, नेतन्याहू ने किया गर्मजोशी से स्वागत, देखें खास तस्वीरें#PMModi | #Israel | @ashutoshjourno | @sucherita_k pic.twitter.com/WUObB5jhXI
— NDTV India (@ndtvindia) February 25, 2026
इजरायल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंच गए हैं. करीब नौ साल के बाद पीएम मोदी की यह दो दिनी यात्रा हो रही है. 2017 की ऐतिहासिक यात्रा के बाद यह उनकी दूसरी यात्रा है और उनके तीसरे कार्यकाल की पहली इजरायल यात्रा है. ये यात्रा कई मायनों में अहम है. दोनों देश रणनीतिक साझेदारी की बात कर रहे हैं. इस बार प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा को केवल एक द्विपक्षीय कार्यक्रम के रूप में नहीं देखा जा सकता, बल्कि यह भारत-इजरायल संबंधों की उस लंबी ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा है जो वैचारिक दूरी से रणनीतिक साझेदारी तक पहुंची है.
PM Modi Israel Visit LIVE: आयरन डोम का प्रस्ताव
इजरायल ने भारत को आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम की तकनीक ट्रांसफर करने का बड़ा प्रस्ताव दिया है. मिसाइल रक्षा प्रणाली आयरन डोम एक मोबाइल एयर डिफेंस सिस्टम है. इसे इजरायल की कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम और इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने मिलकर बनाया है. यह कम दूरी के रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन को रोकने के लिए बनाया गया है ताकि आबादी वाले इलाकों को बचाया जा सके. यह सिस्टम रडार की मदद से दुश्मन की पहचान करता है. खतरा सही पाए जाने पर यह तमीर इंटरसेप्टर मिसाइल दागता है और हमले को हवा में ही नष्ट कर देता है. आयरन डोम की एक बैटरी में एक रडार, एक कंट्रोल सेंटर और एक लॉन्चर होता है. एक लॉन्चर में कम से कम 20 तमीर इंटरसेप्टर मिसाइलें होती हैं.
PM Modi Israel Visit LIVE: हेरोन ड्रोन खरीदने की योजना
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत इजरायल से अतिरिक्त मात्रा में हेरोन एमके-2 मीडिम एल्टीट्यूड लॉन्ग एन्ड्यूरेंस ड्रोन खरीदने की योजना बना रहा है. एयरफोर्स टेक्नॉलॉजी डॉट कॉम के मुताबिक़ ये ड्रोन हवा में एक बार में लगातार 45 घंटे तक उड़ान भर सकता है. ये करीब 470 किलोग्राम का भार ढो सकता है. ये करीब 35 हज़ार फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है ये सभी तरह के मौसम में उड़ान भरने में सक्षम है.
PM Modi Israel Visit LIVE: पीएम मोदी दौरे में कई रक्षा समझौते
पीएम मोदी के इस दौरे में भारत और इजरायल के बीच एक बड़े सुरक्षा समझौते का नया MoU साइन हो सकते हैं. संवेदनशील टेक्नोलॉजी शेयरिंग और संयुक्त उत्पादन पर जोर दिया जा सकता है. इससे भारत की सैन्य ताकत कई गुना बढ़ जाएगी. फोर्ब्स इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल 2026 में भारत के साथ $8.6 बिलियन के हथियारों के सौदे पर सहमत हो गया है, जिससे वह फ्रांस के बाद भारत का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता बन जाएगा. इन सौदों में SPICE 1000 प्रिसिजन गाइडेड बम, रैम्पेज एयर-टू-सरफेस मिसाइल (250 km रेंज), एयर लोरा एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल और आइसब्रेकर मिसाइल सिस्टम (300km रेंज) शामिल हैं।
PM Modi Israel Visit LIVE: होलोकॉस्ट मेमोरियल का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री
PM मोदी 26 फरवरी को इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मुलाकात करेंगे. होलोकॉस्ट मेमोरियल 'याद वाशेम' (Yad Vashem) का दौरा करेंगे. भारत-इजरायल प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता (Delegation-level talks) और कई अहम रक्षा और तकनीकी समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे. भारत और इजरायल 'मिशन सुदर्शन' (एयर डिफेंस सिस्टम) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं.
PM Modi Israel Visit LIVE: पीएम मोदी का 9 साल में दूसरा इजरायल दौरा
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर पीएम मोदी दो दिनी दौरे पर इजराइल पहुंचेंगे. मध्य एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आशंकाओं के बीच पीएम मोदी का ये दौरान सामरिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पिछले नौ साल में यह प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल की दूसरी राजकीय यात्रा होगी। पिछली बार पीएम मोदी ने 04-06 जुलाई, 2017 को इजराइल की यात्रा की थी.
PM Modi Israel Visit LIVE: इजरायली मीडिया में छाए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा को लेकर दोनों देशों के बीच रिश्तों की गर्मजोशी साफ झलक रही है. इजरायल के अखबारों में पीएम मोदी की तस्वीर के साथ दोनों देशों के मजबूत संबंधों का बखान किया गया है.
