विज्ञापन

इजरायल के विनाश की बात बर्दाश्त नहीं... बेंजामिन नेतन्याहू की पाकिस्तान को सीधी वार्निंग, मध्यस्थता पर उठाए सवाल

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का भड़काऊ बयान सुनने के बाद बेंजामिन नेतन्याहू बुरी तरह भड़के हुए हैं. उन्होंने साफ शब्दों में पूछा कि एक तरफ तो आप खुद को शांति का निष्पक्ष मध्यस्थ होंगे का दावा करते हैं और दूसरी तरफ इजरायल के विनाश की बात कर रहे हैं. ये कैसी मध्यस्थता है. 

इजरायल के विनाश की बात बर्दाश्त नहीं... बेंजामिन नेतन्याहू की पाकिस्तान को सीधी वार्निंग, मध्यस्थता पर उठाए सवाल
पाकिस्तान को नेतन्याहू की दो टूक
  • पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल को 'कैंसर' बताते हुए उसकी कड़ी आलोचना की
  • इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सवाल उठाते हुए उसे चेतावनी दे डाली
  • नेतन्याहू ने पाकिस्तान को कहा है कि इजरायल के विनाश की बात निंदनीय और अस्वीकार्य है

पाकिस्तान भले ही ईरान-अमेरिका युद्ध को पूरी तरह रोकने के लिए दोनों के बीच बातचीत की मध्यस्थता कर रहा है इसका मतलब ये नहीं कि जो भी मन में आया वह बोलेगा. इजरायल को ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल की तुलना 'कैंसर' से कर अपनी भद्द पिटवा ली है. पाक भले ही इन दिनों अमेरिका का खास बना हुआ है, लेकिन बेंजामिन नेतन्याहू को इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दे डाली है. इतना ही नहीं उन्होंने तो पाक की मध्यस्थता पर भी सवाल उठा दिए हैं.

इजराली पीएम कार्यालय ने बयान जारी कर साफ-साफ कह दिया है कि इजरायल के विनाश की बात बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा इज़रायल के विनाश की बात कहना बहुत ही निंदनीय है. यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार द्वारा बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस सरकार द्वारा जो खुद को शांति का निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती है.

इजरायल के विनाश की बात कर बुरे फंसे ख्वाजा आसिफ

दरअसल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक पोस्ट में इजरायल की आलोचना करते हुए उसे दुष्ट और मानवता के लिए शाप बताया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जब वार्ता होने जा रही है, तब इजरायल लेबनान में नरसंहार कर रहा है. पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान में निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है. जिन लोगों ने फलस्तीनी भूमि पर कैंसर जैसे इस देश की स्थापना की है, वो इन यहूदियों से मुक्ति के लिए काम करें."

Latest and Breaking News on NDTV

नेतन्याहू ने पाक को दे डाली चेतावनी

ख्वाजा का ये बयान सुनते ही बेंजामिन नेतन्याहू बुरी तरह भड़के हुए हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि एक तरफ तो आप खुद को शांति का निष्पक्ष मध्यस्थ होंगे का दावा करते हैं और दूसरी तरफ इजरायल के विनाश की बात कर रहे हैं. ये कैसी मध्यस्थता है. 

ये भी पढ़ें-Iran-US and Israel War Live: लेबनान में हमले कम करें, युद्धविराम कायम रखें... नेतन्याहू से ट्रंप की खास अपील 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Israel War, Pakistan US Iran Talks, Benjamin Netanyahu, Khawaja Asif, Khawaja Asif Benjamin Netanyahu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com