विज्ञापन

16–18 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल पारित कराने की तैयारी...NDTV से बोले बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर संसद के विशेष सत्र से पहले बीजेपी ने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि 16–18 अप्रैल के विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े दो विधेयक लाए जा सकते हैं, इसी बीच CAIT दिल्ली में राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन करेगा.

16–18 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल पारित कराने की तैयारी...NDTV से बोले बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल
बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल
  • भारतीय जनता पार्टी ने महिला आरक्षण विधेयक पारित करने के लिए अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है
  • संसद का विशेष सत्र 16 से 18 अप्रैल तक, जिसमें महिला आरक्षण और परिसीमन आयोग से संबंधित 2 विधेयक लाए जा सकते हैं
  • कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने दिल्ली में राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर संसद के विशेष सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. चांदनी चौक से बीजेपी के लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि 16, 17 और 18 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल को पारित करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसके मद्देनजर यह व्हिप जारी किया गया है. प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक, संसद के इस विशेष सत्र के दौरान दो विधेयक लाए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें : महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस से उसके सहयोगी दलों की क्या हैं उम्मीदें? समझिए विपक्ष की रणनीति

दो विधेयकों की तैयारी, CAIT करेगा राष्ट्रीय सम्मेलन

इसमें पहला विधेयक महिलाओं के लिए एक‑तिहाई आरक्षण के प्रावधान को लागू करने से जुड़ा होगा, जबकि दूसरा परिसीमन आयोग के गठन से संबंधित हो सकता है. महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में होने वाली चर्चा के बीच कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने भी एक बड़ा आयोजन करने का फैसला किया है. CAIT 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन आयोजित करेगा. इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक महिला उद्यमी, स्टार्टअप लीडर्स और व्यवसायी महिलाएं हिस्सा लेंगी.

ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण पर बीजेपी का देशव्यापी अभियान, 11 अप्रैल से सड़कों पर उतरेगी 'महिला ब्रिगेड'

महिला सशक्तिकरण पर मंथन, बनेगी देशव्यापी कार्ययोजना

सम्मेलन में महिला आरक्षण विधेयक की आवश्यकता, उसके दूरगामी प्रभाव और महिलाओं की राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक भागीदारी को मज़बूत करने के नए आयामों पर व्यापक मंथन किया जाएगा. दो दिवसीय इस सम्मेलन में महिला आरक्षण के साथ‑साथ डिजिटल साक्षरता, “स्वस्थ महिला – समृद्ध परिवार” की अवधारणा, महिला उद्यमियों के लिए वित्तीय समावेशन, व्यवसाय में सोशल मीडिया की भूमिका, लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण और दूरदराज की महिलाओं को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी. इसके साथ ही देशभर में महिला सशक्तिकरण को जन‑आंदोलन का स्वरूप देने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com