अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरुपवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश मामले में भारत US सरकार के साथ जांच में पूरा सहयोग कर रहा है, कनाडा (Canada PM Justin Trudeau On India) की बात को नजरअंदाज कर अमेरिका की जांच में सहयोग करने की बात कानाडा को बिल्कुल भी रास नहीं आ रही है. क्यों कि ऐसा ही एक आरोप कनाडा ने भी लगाया है, जिसे भारत ने खारिज कर दिया है.
ये भी पढ़ें-क्रिटिकल मिनरल्स के 20 ब्लॉक की पहली बार नीलामी कर रही सरकार, कीमत 45,000 करोड़ रुपये
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जस्टिन ट्रूडो की भारत को नसीहत
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार को कहा कि अमेरिका की तरह की आरोप कनाडा ने भी भारत पर लगाया है, जिसको उसे गंभीरता से लेना चाहिए. जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि अमेरिका का आरोप है कि भारत सरकार के एक अधिकारी ने अमेरिकी धरती पर एक खालिस्तानी आतंकी की हत्या की असफल साजिश रची थी, कनाडा ने भी ऐसा ही आरोप लगाया था, जिसको भारत को गंभीरता से लेने की जरूरत है.
ट्रूडो ने US का नाम लेकर भारत को चेताया
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने ओटावा में संवाददाताओं से कहा, " अमेरिका से आ रही खबरें इस बात को रेखांकित करती हैं कि हम शुरू से ही किस बारे में बात कर रहे हैं, यानी कि भारत को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है." अमेरिकी न्याय विभाग ने बुधवार को पहले कहा था कि एक 52 साल के शख्स ने एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ काम करता था, जिसकी जिम्मेदारियों में सुरक्षा और खुफिया जानकारी भी शामिल थी, जिसने न्यूयॉर्क में रहने वाले उत्तरी भारत में एक सिख संप्रभु राज्य के समर्थक की हत्या की साजिश रची थी.
अमेरिका के साथ जांच में सहयोग कर रहा भारत
बता दें कि अमेरिका का यह आरोप कनाडा के निज्जर हत्याकांड में भारत का हाथ होने के आरोप के करीब दो महीने बाद सामने आया है. दरअसल कनाडा ने जून में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने के "विश्वसनीय" सबूत होने के आरोप लगाए थे, हालांकि भारत ने उस आरोपों को ख़ारिज कर दिया. अब अमेरिका ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं, भारत जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा है. भारत का कहना है कि अमेरिका का भारत पर आरोप लगाने का मतलब भारत सरकार से नहीं है, यहां एक बड़ी आबादी रहती है. भारत जांच में इसलिए सहयोग कर रहा है, क्यों कि अमेरिका ने ठोस सबूत पेश किए हैं.
ये भी पढ़ें-US ने खालिस्तानी आतंकी की हत्या की कथित साजिश रचने के आरोप में भारतीय के खिलाफ दर्ज किया केस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं