विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2017

संप्रभुता के अधिकार के तहत डोकलाम में पीएलए के सैनिक गश्त कर रहे हैं : चीन

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘डोंगलांग (डोकलाम) इलाका हमेशा से चीन से जुड़ा रहा है और चीन के प्रभावी अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत है.’’

Also Read in
संप्रभुता के अधिकार के तहत डोकलाम में पीएलए के सैनिक गश्त कर रहे हैं : चीन
फाइल फोटो
बीजिंग: भारत के साथ टकराव खत्म होने के बाद पिछले एक महीने में डोकलाम इलाके में अपने सैनिकों की उपस्थिति का बचाव करते हुए चीन ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग की संप्रभुता के अधिकार के तहत उसके सैनिक इलाके में गश्त कर रहे हैं. इस इलाके पर भूटान भी अपना दावा करता है. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘डोंगलांग (डोकलाम) इलाका हमेशा से चीन से जुड़ा रहा है और चीन के प्रभावी अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत है.’’

मंत्रालय ने एक लिखित जवाब में कहा, ‘‘कोई विवाद नहीं है. चीन के सीमा बल डोंगलांग में गश्त करते रहे हैं, अपने संप्रभु अधिकारों का इस्तेमाल करते रहे हैं और ऐतिहासिक सीमा के अनुसार क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा करते रहे हैं.’’ भूटान के दावे वाले इलाके में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सड़क बनाने की योजना को लेकर 16 जून से लेकर 73 दिन तक चीन और भारत की सेनाओं के बीच टकराव की स्थिति रही थी.

भारत से आ रही हाल की खबरों के मुताबिक चीन ने इलाके में अपने सैनिकों की संख्या में इजाफा किया है. गुरुवार को भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ ने कहा था कि चीनी सैनिक वर्तमान में चुंबी घाटी में मौजूद हैं जो डोकलाम के पठार में है. उन्होंने कहा था कि मुद्दे के शांतिपूर्ण निपटारे में दोनों देशों का हित है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doklam Area
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com