विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2011

पेरू में भूकंप से दर्जनों घायल, 134 मकान नष्ट

पेरू में आए 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से 134 मकान नष्ट हो गए और 103 लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लीमा: पेरू में आए 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से 134 मकान नष्ट हो गए और 103 लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सिविल डिफेंस प्रमुख एल्फ्रेडो मुरुगुइटो ने शनिवार को बताया कि भूकंप में किसी के मरने की कोई खबर नहीं है और नष्ट हुए मकानों में से अधिकतर कच्चे थे। भूकंप से कच्ची ईंटों के बने दो चर्च भी नष्ट हो गए। इनमें प्रांतीय राजधानी इका स्थित एक 18वीं सदी का कैथेड्रल चर्च भी शामिल है। राष्ट्रपति ओलांता हुमाना ने कहा कि वह आइबरो अमेरिकन सम्मेलन के लिए अपने पराग्वे प्रवास को बीच में छोड़कर सीधे भूकंप प्रभावित क्षेत्र जाएंगे। शुक्रवार को भूकंप के चलते अफरातफरी मच गई थी। इसके बाद भूकंप के कम से कम नौ झटके और महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार इनमें से अधिकतर की तीव्रता 5.5 रही।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पेरू, भूकंप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com