अमेरिका के रक्षा विभाग ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका के अधिकारियों ने जो एक साल पहले अनुमान लगाया था, चीन उससे भी अधिक तेजी से अपनी परमाणु शक्ति में वृद्धि कर रहा है. इस रिपोर्ट के मुताबिक- छह साल में चीन के परमाणु हथियारों की संख्या बढ़कर 700 तक हो सकती है और 2030 तक ये संख्या बढ़कर 1000 के ऊपर निकल सकती है. वैसे रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया है कि अभी चीन के पास कितने हथियार हैं. बता दें कि एक साल पहले अमेरिकी रक्षा विभाग मुख्यालय पेंटागन ने कहा था कि चीन के परमाणु हथियारों की संख्या 200 से कम है और इस दशक के अंत तक इसके दोगुना होने का अनुमान है.
बता दें कि अमेरिका के पास अभी 3, 750 परमाणु हथियार हैं और इसे बढ़ाने की उसकी कोई योजना नहीं है. 2003 तक अमेरिकी परमाणु हथियारों की कुल संख्या लगभग 10 हजार थी. बाइडेन प्रशासन अपनी परमाणु नीति की व्यापक समीक्षा कर रहा है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गौरतलब है कि पेंटागन की यह रिपोर्ट दिसंबर 2020 तक जुटाई गई जानकारी पर आधारित है और इसमें जनरल मार्क मिले की उन चिंताओं को शामिल नहीं किया गया जो उन्होंने पिछले महीने चीनी हाइपरसोनिक हथियार परीक्षणों को लेकर जताई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं