विज्ञापन
This Article is From May 26, 2018

पाकिस्तान के खिलाफ जाकर भारत से नजदीकियां बढ़ा रहा अमेरिका: मुशर्रफ

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने अमेरिका पर पाकिस्तान के खिलाफ जाकर भारत से नजदीकी बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अमेरिका अपनी जरूरतों के हिसाब से पाकिस्तान से बर्ताव करता है.

पाकिस्तान के खिलाफ जाकर भारत से नजदीकियां बढ़ा रहा अमेरिका: मुशर्रफ
फाइल फोटो
  • मुशर्रफ ने लगाया अमेरिका पर आरोप
  • कहा- जरूरत के हिसाब से पाक से बात करता है अमेरिका
  • मुशर्रफ ने कहा कि अमेरिका से बात करने की जरूरत है
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने अमेरिका पर पाकिस्तान के खिलाफ जाकर भारत से नजदीकी बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अमेरिका अपनी जरूरतों के हिसाब से पाकिस्तान से बर्ताव करता है और जब उसे इस्लामाबाद की जरूरत नहीं होती तो उसे ‘‘दगा’’ दे देता है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व राष्ट्रपति और ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) के प्रमुख ने वॉयस ऑफ अमेरिका को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान-अमेरिका संबंधों को काफी झटके लगे हैं और अभी यह अपने ‘‘सबसे निचले स्तर’’ पर हैं. देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे 74 साल के मुशर्रफ पिछले साल से दुबई में रह रहे हैं. उन्हें मेडिकल इलाज के लिए पाकिस्तान छोड़ने की इजाजत दी गई थी. 

यह भी पढ़ें: कारगिल युद्ध से पाक सेना को पीछे हटाने के लिए शरीफ जिम्मेदार, भारत ने बनाया था दबाव : परवेज मुुशर्रफ

मुशर्रफ ने कहा कि अमेरिका के साथ बैठ कर संवाद करने और दोनों देशों के संबंधों में आ रही समस्या का समाधान करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘‘ यह अफगानिस्तान से जुड़़ा हुआ है. पाकिस्तान के खिलाफ आरोप हैं और दोनों देशों की अपनी शिकायतें हैं.’’ दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों का कारण पूछे जाने पर मुशर्रफ ने कहा, ‘‘अमेरिका ने शीत युद्ध के समय से ही खुलकर भारत का समर्थन किया है और अब भी अमेरिका पाकिस्तान के खिलाफ जाकर भारत से नजदीकियां बढ़ा रहा है, जिससे हम सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं. किसी समस्या को एकतरफा तरीके से देखना नकारात्मक होता है.’’ 

VIDEO: मुशर्रफ ने खुद को हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा का समर्थक बताया
उन्होंने कहा, ‘‘ लोग यह भी जानते हैं कि अमेरिका को जब जरूरत होती है तो वह हमारे पास आता है और जब जरूरत नहीं होती तो वह हमें दगा दे देता है.”
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parvez Musharraf, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com