विज्ञापन

राजनाथ सिंह के बयान पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दी गीदड़भभकी

मई में हुए चार दिन के सैन्य टकराव को याद करते हुए पाकिस्तान के मंत्री ने कहा कि इतिहास इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि गलत आकलन के गंभीर परिणाम होते हैं.

राजनाथ सिंह के बयान पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दी गीदड़भभकी
राजनाथ सिंह के चुनावी भाषण पर ही पाकिस्तान चिल्लाने लगा.
  • पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने किसी भी हमले के जवाब में त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की चेतावनी दी
  • भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने की बात कही
  • आसिफ ने राजनाथ सिंह के बयान को रणनीतिक बेचैनी और आंतरिक कमजोरी का संकेत बताया और इसे निराधार आरोप कहा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि किसी भी हमले के जवाब में उनका देश ‘‘त्वरित और निर्णायक'' कार्रवाई करेगा. आसिफ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान की पृष्ठभूमि में ‘एक्स' पर यह टिप्पणी की. सिंह ने कहा है कि मौजूदा हालात में पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की ‘‘दुस्साहसिक हरकत'' का जवाब ‘‘अभूतपूर्व और निर्णायक'' कार्रवाई से दिया जाएगा.

राजनाथ सिंह ने क्या कहा था

चुनावी राज्य केरल में सैनिक सम्मान सम्मेलन में सिंह ने कहा कि अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद, भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया था. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद, भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को 22 मिनट के भीतर घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और यह आतंकवाद के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान था.

पाकिस्तान के रक्षामंत्री का बयान

आसिफ ने कहा, ‘‘बार-बार दोहराई जाने वाली बयानबाजी ताकत नहीं, बल्कि पहलगाम हमले की बरसी नजदीक आने के साथ स्पष्ट रणनीतिक बेचैनी को दर्शाती है.'' पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘इस तरह की धमकियां देना कोई नयी बात नहीं है. यह एक अनुमानित पैटर्न का हिस्सा है-आंतरिक कमजोरी को बाहरी रूप देना, और निहित राजनीतिक हितों के लिए निराधार आरोपों की आड़ में तनाव बढ़ाने का प्रयास करना.''

मार खाकर भी दी गीदड़भभकी

मई में हुए चार दिन के सैन्य टकराव को याद करते हुए पाकिस्तान के मंत्री ने कहा कि इतिहास इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि गलत आकलन के गंभीर परिणाम होते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अगली बार हमारा जवाब और भी अधिक सशक्त और निर्णायक होगा. इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए: पाकिस्तान शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन संप्रभुता की रक्षा करने का उसका संकल्प पूर्ण है, उसकी तैयारी संपूर्ण है, और उसकी प्रतिक्रिया त्वरित और निर्णायक होगी.''

ये भी पढ़ें-

अमेरिका नहीं UAE, ग्रीस, चीन जैसे देशों को होर्मुज बंद होने से नुकसान, जानिए भारत और अन्य देशों का हाल

अमेरिका ईरान युद्ध में व्यस्त, चीन बना दुनिया का नया 'सरपंच', अफगानिस्तान-पाकिस्तान पहुंचे जिनपिंग के पास

पुतिन के सपनों जैसा, NATO का पतन... पोलैंड के PM ने वो कह दिया, जो समझते सब थे, बोलता कोई नहीं था

युद्ध की पहल नहीं की... ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका की जनता को दिया मैसेज तो कमांडर ने धमकाया

हम सिर्फ बातें नहीं करते, हम खून बहाते हैं... ट्रंप की धमकी के जवाब में ईरानी संसद के स्पीकर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com