Ramayana Teaser : बॉलीवुड एक बार फिर पर्दे पर रामायणम् दस्तक देने को तैयार है. वहीं इस बार बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. जबकि हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के जरिए एक लंबा पोस्ट शेयर करके राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए बताया की हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 2 अप्रैल को रामायणम् का टीजर रिलीज किया जाएगा. उन्होंने लिखा, ''रामायणम् सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि हर भारतीय की भावना से जुड़ी हुई है. पूरी टीम ने इस प्रोजेक्ट पर जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम किया है, ताकि 'रामायण' को उसके असली रूप और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश किया जा सके.''
रामायणम् दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट 2026 दीवाली को रिलीज करने की तैयारी है. जबकि अगला पार्ट 2027 में आएगा. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जसिमें राम के किरदार में रणबीर कपूर, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं अमिताभ बच्चन और लारा दत्ता के भी अहम किरदार में नजर आने की उम्मीद है.
Rama Teaser Live Updates: जब सरगुन मेहता ने बताया था- रामायणम् में रवि दुबे के लक्ष्मण बनने के बारे में नहीं था पता
रवि दुबे रामायणम् में लक्ष्मण का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं रणबीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में पिछले दिनों रवि दुबे की वाइफ सरगुन मेहता ने बताया था कि उन्हें पति के फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में नहीं पता था. उन्होंने कहा, "हम घर पर काम के बारे में ज्यादा बात नहीं करते. जैसे उसे तब तक पता नहीं चलता कि मैं क्या कर रही हूं, जब तक मेरे प्रोजेक्ट्स अनाउंस नहीं हो जाते, वैसे ही मुझे भी उनके काम के बारे में तब तक पता नहीं चलता, जब तक वह पब्लिक नहीं हो जाता.किसी ने अचानक मुझसे कहा, 'बधाई हो, रवि...' और मैंने कहा, 'शश. मुझे नहीं पता तुम किस बारे में बात कर रहे हो- हमें एक-दूसरे को बताने की इजाजत नहीं है, इसलिए मुझे मत बताओ.' फिर मैंने कहीं इसके बारे में पढ़ा, और सोचा, 'उसने मुझे बताया भी नहीं, इसलिए मैं पूछ भी नहीं सकती!'" आगे उन्होंने कहा, "जब भी मैं रवि से पूछती थी कि वह कहां जा रहे हो, तो वह बस कहता, 'काम पर जा रहा हूं,' यह जिक्र किए बिना कि वह एक फिल्म शूट है. मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि सेट पर क्या चल रहा है. एक-दो बार तो मैंने ड्राइवर से भी पूछा, 'सेट पर माहौल कैसा है?'" इस पर रवि दुबे हंसते हुए कहते हैं, "वह भी मेरे बारे में नहीं, रणबीर कपूर के बारे में."
Ramayana Teaser Live Updates: रामायणम् में कैसे राम बने रणबीर कपूर, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रामायणम् के राम बनते हुए रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं.
Ranbir Kapoor preparing himself for #Ramayana pic.twitter.com/rmJC4WOZmD
— Sapna Madan (@sapnamadan) April 2, 2026
Rama Teaser Live Updates: सिद्धार्थ आनंद ने कहा- बड़ी स्क्रीन पर दिवाली मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं
सिद्धार्थ आनंद ने एक्स पर लिखा, "शानदार! मेरे लिए तो रणबीर ने भगवान राम के किरदार में जान डाल दी है. मैं इस साल रामायण के साथ सबसे बड़ी स्क्रीन पर दिवाली मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं! नितेश सर, आपकी कला सचमुच कमाल की है. नमित, आपने अपना वादा पूरा कर दिखाया है.
SPECTACULAR! Ranbir has nailed it as Lord Rama for me. I cannot wait to celebrate Diwali this year with #Ramayana on the biggest screen! Nitesh sir your craft is just awe-inspiring. Namit you have done what you promised! 🫡
— Siddharth Anand (@justSidAnand) April 2, 2026
Rama Teaser Live Updates: करण जौहर ने दिया रणबीर कपूर के राम लुक पर रिएक्शन
करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें रणबीर कपूर के रामायणम् से राम लुक की झलक दिखाई गई है. वहीं कैप्शन में लिखा, इंतजार नहीं कर सकता. रणबीर कपूर ने भगवान राम के स्वरूप को दिव्य श्रद्धा और पवित्रता के साथ साकार किया है. अपना नाम सुनकर उनका, जो अंतिम पलटना था, वह इस शानदार 'फर्स्ट लुक' का सबसे बेहतरीन और यादगार हिस्सा था.
Rama Teaser Live Updates: रामायणम् के राम के टीजर की खूबियां
1. भारी भरकम बजट और वर्ल्ड क्लास VFX का कमाल है.
2. रणबीर कपूर राम बनकर अच्छे लग रहे हैं.
3. ताड़का वध, दशरथ की अस्थियां बहाते राम और वनवास के सीन, पहले पार्ट की कहानी की झलक साफ दिख गई.
4. पुष्पक विमान और रावण की छोटी सी झलक
5. साई पल्लवी के सीता और रवि दुबे के लक्ष्मण अवतार की मामूली झलक
Ramayana Rama Teaser Live Updates: रणबीर कपूर की बहन ने कहा- जय श्री राम
रामायणम् से राम की पहली झलक सामने आने के बाद रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाई की श्रीराम के रोल में फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- जय श्री राम. 
Rama Teaser Live Updates: रणबीर कपूर का राम का लुक नीतू कपूर ने किया शेयर
आलिया भट्ट के बाद रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर रामायणम् के राम के टीजर की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है. वहीं कैप्शन में राम लिखा है.
Rama Teaser Live Updates: आलिया भट्ट ने शेयर किया रामायणम् के राम की पहली झलक
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर की रामायणम् के राम के किरदार की पहली झलक शेयर की है, जो वायरल हो रही है.
Rama Teaser Live Updates: विवेक ओबरॉय ने शेयर की रामायणम् के राम की पहली झलक
एक्टर विवेक ओबरॉय ने रामायणम् के राम की पहली झलक शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, कहते हैं कि समय हर चीज को मिटा देता है, लेकिन समय भी उनके आगे नतमस्तक हो जाता है. उन्होंने वनों में विचरण किया ताकि हम अपना मार्ग पा सकें. उन्होंने अंधकार से युद्ध किया ताकि हम प्रकाश में जी सकें. धनुष और रणभूमि से परे, एक ऐसे राजा का हृदय है, जिसने अपनी इच्छाओं से ऊपर अपने कर्तव्य को चुना. भगवान राम. अब समय आ गया है कि हम अपनी सबसे बड़ी सच्चाई को दुनिया के सामने लाएं. प्रेम की एक गाथा, त्याग का एक पाठ, और धर्म की एक विरासत. यह है 'भारत की आत्मा', जिसे संपूर्ण ब्रह्मांड के दर्शन हेतु प्रस्तुत किया गया है. डायरेक्टर नितेश तिवारी. IMAX के लिए फिल्मांकित. दुनिया भर के सिनेमाघरों में. दिवाली 2026 और 2027.
Rama Teaser Live Updates: रामायणम् के राम टीजर को देख आदिपुरुष की याद
रणबीर कपूर की रामायणम् का टीजर देखने के बाद लोगों को आदिपुरुष की याद आ गई है. एक यूजर ने लिखा, आदिपुरुष का जला, रामायण का ट्रेलर भी फूंक फूंक कर देखता है.
Adipurush ka jala, Ramayana ka trailer bhi phoonk phoonk kar dekhta hai pic.twitter.com/6ysWXWNJ0b
— Cine Vichaar (@Cine_vichaar) April 2, 2026
Rama Teaser Live Updates: रामायणम् के राम टीजर में नहीं दिखीं हनुमान की झलक
रामायण का टीजर हनुमान जयंती पर रिलीज किया गया लेकिन हनुमान की कोई झलक नहीं दिखी.
Rama Teaser Live Updates: रामायणम् के राम टीजर से आई हॉलीवुड वाइब
कुल मिलाकर Hollywood vibe ज्यादा, भारतीय भावना थोड़ी कम
Rama Teaser Live Updates: रामायणम् के राम टीजर में ग्राफिक्स का कमाल
रामायणम् के राम टीजर में कुछ शॉट्स में समझ आ जाता है कि ये सिर्फ ग्राफिक्स का कमाल है
Rama Teaser Live Updates: रामायणम् के राम टीजर की खामियां
राक्षसों का लुक विदेशी हॉरर फिल्मों जैसा हो गया
Rama Teaser Live: रामायणम् के राम टीजर की खामियां
रामायणम् के राम की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें रणवीर कपूर का श्रीराम अवतार देखने को मिला. लेकिन इसमें राम में सौम्यता नजर नहीं आई, थोड़ा ज्यादा आक्रामक लगे.
Rama Teaser Live: रामायणम् में एआर रहमान के म्यूजिक के फैन हुए फैंस
रामायणम् से राम की झलक सामने आ गई है, जिसे देखने के बाद एक्स पर एक यूजर ने लिखा, नमित मल्होत्रा की रामायण इस प्रिय पौराणिक महाकाव्य की भव्य दुनिया की एक झलक, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. संगीत एआर रहमान ने और हंस जिम्मेर का है. रामा की पहली झलक आ गई है.
Namith Malhotra's #Ramayana : A glimpse to the grand world of the beloved epic mythology, starring #RanbirKapoor , #SaiPallavi, #Yash, Music by #ARRahman and #HansZimmer. First Glimpse of #Rama is out now. pic.twitter.com/1rTZWZsZ5K
— CUSCUS (@srplas2004) April 2, 2026
Ramayana Teaser Live Updates: रामायणम् में राम के किरदार की झलक देख फैंस दे रहे रिएक्शन
रामायणम् में रणबीर कपूर के श्रीराम के किरदार को देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, हे भगवान!!!!! तुमने यह क्या कर दिया ! यह तो जबरदस्त है यार! बस जबरदस्त! आखिरकार रामायण उसी भव्यता के साथ आ रही है, जिसके हम सब हकदार थे!
OMG!!!!! 🥹😭🤧
— Annihilator 🏹 (@Gargi16191) April 2, 2026
What have you done 😭😭😭😭😭😭! This is EPIC MAN! Just EPICCCCC! 🔥 Finally #Ramayana at the scale that we all deserved! 🔥🕉️🏹#RanbirKapoor #SaiPallavi #Yash pic.twitter.com/8nKj5ngi2G
Ramayana Teaser Live Updates: रामायणम् की सीता मां की झलक ने फैंस को किया खुश
रामायणम् में मां सीता का किरदार साई पल्लवी निभाती हुईं नजर आने वाली हैं, जिसकी झलक रणबीर कपूर की फिल्म में राम के किरदार की झलक में देखने को मिली है. वहीं फैंस एक्साइटेड हो गए हैं.
Glimpse of sita maa 🛐🛐@Sai_Pallavi92 👑👑#SaiPallavi ❤️❤️ https://t.co/Hkul0iBazR pic.twitter.com/D11yD94InO
— Surya (@Suriyaa_karthik) April 2, 2026
Ramayana Teaser Live Updates: रामायणम् के टीजर को देख फैंस हुए एक्साइटेड, बोले- एतिहासिक होने वाला है
रणबीर कपूर की रामायणम् का टीजर देखते ही फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. वहीं वह फिल्म को एतिहासिक बताते हुए नजर आ रहे है.
This is going to be EPIC🔥#RanbirKapoor as Prabhu Shree Rama#Ramayana #SaiPallavi #YashBOSS pic.twitter.com/lzLe456GQy
— Shree Rama Ki Jai (@shree_ramakijai) April 2, 2026
Ramayana Teaser Live Updates: रामायणम् का आया टीजर, रणबीर कपूर का दिखा अलग अवतार
रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म रामायणम् का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें श्रीराम के किरदार में रणबीर कपूर को देखा जा सकता है.
Ramayana News Live Updates: रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म थी फ्लॉप
रामायणम् एक्टर रणबीर कपूर की पहली फिल्म सांवरिया बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. लेकिन एनिमल और ब्रह्मास्त्र भाग एक ने उन्हें एक नई पहचान दी है.
Ramayana Teaser Live Updates: रामायणम् के टीजर से पहले आईं रणबीर कपूर की पहली तस्वीरें
रणबीर कपूर, नितेश तिवारी की रामायणम् में श्रीराम का किरदार निभाने वाले हैं. जबकि टीजर से पहले रणबीर कपूर की झलक सामने आ गई है, जिसमें भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर को देखा जा सकता है. 

Ramayana News Live Updates: रणबीर कपूर ने ठुकरा दिया था रामायणम् का ऑफर
रणबीर कपूर की रामायणम् के टीजर का हाल ही लॉस एंजिल्स में एक इवेंट रखा गया, जिसमें एक्टर ने बताया कि पहले उन्होंने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था. लेकिन बेटी राहा के जन्म के बाद उनकी जिंदगी में बदलाव आया, जिसके चलते उन्होंने फिल्म का ऑफर ले लिया.
Ramayana News Live Updates: टीजर रिलीज से पहले दिखे रणबीर कपूर
हनुमान जयंती पर रामायणम् के टीजर रिलीज से पहले रणबीर कपूर को नितेश तिवारी के साथ देखा गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
Ramayana Live Updates: LA में रणबीर कपूर की 'रामायण' स्क्रीनिंग से भारतीय फैंस नाराज, जानें वजह
हाल ही में रणबीर कपूर, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा 'रामायण' के पहले विज़ुअल्स दुनिया भर के कुछ खास दर्शकों को दिखाने के लिए लॉस एंजिल्स गए थे. इसके चलते जब इसकी पहली झलक मीलों दूर बैठे दर्शकों को दिखाई गई, तो ऑनलाइन इंडियन फैंस का तीखा रिएक्शन सामने आया. 
Ramayana Live Updates: रामायण की सीता बनेंगी साउथ की टॉप एक्ट्रेस
रामायण में माता सीता का किरदार साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी निभाने जा रही हैं, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे. साई पल्लवी अपनी सादगी और अलग सोच के लिए जानी जाती हैं.
Ramayana Live Updates: श्रीराम बनने के लिए रणबीर कपूर ने खुद को ऐसे किया तैयार
एक इवेंट में रणबीर कपूर ने भगवान राम के रोल के लिए तैयारी करने को लेकर कहा कि उन्होंने रामानंद सागर के 1987 के मशहूर सीरियल'रामायण' को देखकर अपने रोल की तैयारी शुरू की. इस शो में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार किया था, जो आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. रणबीर ने बताया कि यह शो हमारे मन में गहराई से बस गया है. राम की कहानी हमें गर्व का एहसास कराती है.
Ramayana Live Updates: 4000 करोड़ में बनीं रामायण
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा, जिसका पहला भाग दीवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा. जबकि अगला पार्ट 2027 में रिलीज करने की तैयारी है. वहीं फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ बताया गया है.
Ramayana Live Updates: कौन हैं रणबीर कपूर की रामायण के रावण
रणबीर कपूर की रामायण में केजीएफ सुपरस्टार यश नजर आने वाले हैं, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग रिलीज टॉक्सिक के चलते चर्चा में हैं.