- विदेश मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी असीम महाजन ने हज 2026 की तैयारियों के बारे में जानकारी दी है
- हज 2026 में लगभग एक लाख पचहत्तर हजार भारतीय तीर्थयात्री सऊदी अरब की यात्रा करेंगे
- जेद्दाह के भारतीय कॉन्सुलेट और रियाध के दूतावास हज मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहे हैं
विदेश मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी (GULF), असीम महाजन ने गुरुवार को कहा कि हर साल की तरह इस साल भी हज तीर्थयात्रा यात्रा के लिए तैयारियां जारी हैं.मध्यपूर्व एशिया में जारी युद्ध के बीच प्रस्तावित हज तीर्थयात्रा 2026 पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए असीम महाजन ने कहा कि जेद्दाह में भारतीय कॉन्सुलेट और रियाध में भारतीय दूतावास केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और सऊदी अरब सरकार के हज मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ कोआर्डिनेशन करके हज तीर्थयात्रा की तैयारी में जुटी है.
हज 2026 में करीब 1.75 लाख भारतीय तीर्थयात्री हज तीर्थयात्रा करेंगे.भारत विश्व स्तर पर हज यात्रियों के सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है.अल्पसंखयक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, हर बार की तरह इस साल भी हज प्रतिनिधियों को सऊदी अरब में ढाई महीने की अवधि के लिए सीजीआई की देखरेख में तैनात किया जाएगा, ताकि तीर्थयात्रियों को जरूरी प्रशासनिक और चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके.
प्रतिनिधियों का चयन विभिन्न सरकारी संगठनों से किया गया है, जो सभी तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित, कुशल और सहानुभूतिपूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करेंगे. हज यात्रा 2026 के दौरान बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं और उनके साथ यात्रा करने वालों के लिए व्यवस्था के साथ-साथ बिना मेहरम के यात्रा करने वाली महिला तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं नहल करने की तैयारी है. हज 2026 के लिए लगभग 600 सरकारी अधिकारियों की तैनाती की जाएगी.हज एयर चार्टर फ्लाइट संचालन की संभावित शुरुआत तारीख 18 अप्रैल है.
यह भी पढ़ें: Hajj Yatra 2026 New Rules सऊदी अरब में हज करने वालों के लिए शुरू हुई बुकिंग प्रक्रिया, बस बदल गए नियम!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं