विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2019

पाकिस्तानी बलों ने दागी गोलियां, भारतीय की मौत, भारत ने जारी किया कड़ा संदेश

जम्मू एवं कश्मीर के शाहपुर और सौजियान सेक्टरों में रविवार को पाकिस्तान द्वारा सैन्य एवं नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जिसमें एक नौ दिन के नवजात की मौत हो गई और दो नागरिक घायल हो गए.

पाकिस्तानी बलों ने दागी गोलियां, भारतीय की मौत, भारत ने जारी किया कड़ा संदेश
नागरिक की मौत पर भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश भेजा
नई दिल्ली:

पाकिस्तानी बलों द्वारा बगैर किसी उकसावे के की गई गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक के मारे जाने को लेकर भारत ने यहां स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग को एक कड़ा संदेश जारी किया है. 

सूत्रों के अनुसार, यह संदेश मंगलवार (30 अगस्त) को जारी किया गया.

जम्मू एवं कश्मीर के शाहपुर और सौजियान सेक्टरों में रविवार को पाकिस्तान द्वारा सैन्य एवं नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जिसमें एक नौ दिन के नवजात की मौत हो गई और दो नागरिक घायल हो गए.

नदी में बहती दिखी 5 मंजिल की बिल्डिंग, VIDEO देख लोगों के उड़े होश, बोले - ये कैसे मुमकिन है?

जम्मू एवं कश्मीर के बांदिपोरा जिले में पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में घायल एक महिला ने बुधवार को दम तोड़ दिया.

रहमी भट नामक यह महिला गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बागटोर इलाके में मंगलवार को मोर्टार से दागे गए एक गोले से घायल हो गई थी.

ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा मारा गया, US ने उसके सिर पर रखा था 7 करोड़ रुपये का इनाम- रिपोर्ट्स

सूत्रों ने कहा, "उसे इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया, लेकिन बुधवार तड़के उसने दम तोड़ दिया."

रिपोर्टों में कहा गया है कि गोलाबारी में दो अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं.

हिंदू-मुस्लिम लड़कियों को एक-दूसरे से हुआ प्यार, Photoshoot सोशल मीडिया पर वायरल

इनपुट-आईएएनएस

VIDEO: देश में गोलीबारी : यूपी में सबसे ज्यादा मौतें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Army, Pakistani Soldiers Killed Indian, LoC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com