विज्ञापन
This Article is From May 13, 2016

जब कभी भारत चाहेगा, तब हम बातचीत के लिए तैयार हैं : पाकिस्तान

Also Read in
जब कभी भारत चाहेगा, तब हम बातचीत के लिए तैयार हैं : पाकिस्तान
फाइल फोटो...
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कहा है कि जब कभी भी भारत तैयार होगा, वह बातचीत के लिए तैयार है। साथ ही, इस बात का जिक्र किया कि सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत बेहतर विकल्प है।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन मे कहा कि पाकिस्तान ने कई बार स्थिति स्पष्ट की है। जब कभी भी भारत तैयार होगा, हम बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत एक बेहतर विकल्प है।

जकारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दृष्टिकोण के अनुरूप हम क्षेत्रीय सुरक्षा, प्रगति और आर्थिक समृद्धि के वृहत हित में अच्छे पड़ोसी के संबंधों की नीति को आगे बढ़ाएंगे, जिसके लिए बातचीत से विवादास्पद मुद्दों को सुलझाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान निर्बाध, स्थायी और नतीजे देने वाली बातचीत में यकीन रखता है, जिसमें आपसी हित के सभी मुद्दे पर चर्चा और समाधान हो।

पाकिस्तान में कथित भारतीय जासूस की गिरफ्तारी पर जकारिया ने कहा कि उसे मार्च में गिरफ्तार किया गया और अप्रैल में दूतावास संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए भारत का अनुरोध मिला।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, पाकिस्‍तान, नफीस जकारिया, नवाज शरीफ, India, Pakistan, Nafees Zakaria, Nawaz Sharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com