विज्ञापन
This Article is From May 08, 2019

पीएम इमरान खान की तहरीक-ए-इन्साफ पाकिस्तान की सबसे अमीर पार्टी, ये है कुल संपत्ति

प्रधानमंत्री पद से हटाए जा चुके नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) पार्टी देश की दूसरी सबसे धनी पार्टी है जिसकी संपत्ति 25.3 करोड़ रूपये है.

पीएम इमरान खान की तहरीक-ए-इन्साफ पाकिस्तान की सबसे अमीर पार्टी, ये है कुल संपत्ति
इमरान खान की पीटीए पाकिस्तान की सबसे धनी राजनीतिक पार्टी : ईसीपी
इस्लामाबाद:

प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इन्साफ पार्टी देश की सबसे धनी राजनीतिक पार्टी है और उसकी संपत्ति 37.5 करोड़ रूपये से अधिक की है. पाकिस्तान के शीर्ष निर्वाचन निकाय के आंकड़े से इस बात का पता चला.

पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) ने 81 राजनीतिक दलों का ब्यौरा जारी किया है जिससे पता चलता है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इन्साफ (पीटीए) की संपत्ति 37.66 करोड़ रूपये की है और वह देश का सबसे अमीर राजनीतिक दल है.

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि पीटीए की संपत्ति में एक साल में 22 करोड़ रूपये की वृद्धि हुई है. संपत्ति बढ़ने का मुख्य कारण ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा में रह रहे पाकिस्तानियों द्वारा व्यापक स्तर पर चंदा दिया जाना है.

पीटीए के अध्यक्ष और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक हलफनामा दिया है कि उनकी पार्टी ने किसी भी गैरकानूनी स्रोत या प्रतिबंधित समूह से कोई चंदा नहीं लिया है.

पाकिस्तान: लाहौर में सूफी दरगाह के पास बड़ा धमाका, 3 की मौत और 15 घायल

विदेशी कोष में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी के खिलाफ 2014 में दायर किया गया एक मामला अभी चल रहा है.

क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए इमरान खान ने पीटीए की स्थापना 1996 में की थी. नेशनल असेंबली में सत्ताधारी गठबंधन में यह सबसे बड़ा राजनीतिक दल है. 

प्रधानमंत्री पद से हटाए जा चुके नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) पार्टी देश की दूसरी सबसे धनी पार्टी है जिसकी संपत्ति 25.3 करोड़ रूपये है.

पाकिस्तान में चर्च से हो रही है लड़कियों की तस्करी, पादरी ऐसे कर रहे हैं सौदा...

आंकड़ों के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की संपत्ति 16.7 करोड़ रूपये है और यह देश की तीसरी सर्वाधिक संपन्न पार्टी है.

 दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी की संपत्ति 10.63 करोड़ रुपये है.

पाकिस्‍तान में पॉपकॉर्न बेचने वाले ने बनाया खुद का प्‍लेन, एयर फोर्स हुआ कायल, वायरल हुई कहानी

इनपुट - भाषा

VIDEO: इमरान खान ने ट्वीट कर कहा- पीएम मोदी ने दी बधाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan PM, Imran Khan, Tehreek-e-Insaf, Richest Political Party In Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com