विज्ञापन

इमरान खान ने बताया बेटी की दोस्त नहीं आती घर, कहा- सिंगल पिता के पास नहीं भेजते पेरेंट्स, हैरान हुई परिणीति चोपड़ा

इमरान खान ने हाल ही में खुलासा किया कि वह बेटी के लिए प्लेडेट अरेंज नहीं कर पाते क्योंकि बच्चों के पेरेंट्स सिंगल फादर के पास अपने बच्चे नहीं भेजते. 

इमरान खान ने बताया बेटी की दोस्त नहीं आती घर, कहा- सिंगल पिता के पास नहीं भेजते पेरेंट्स, हैरान हुई परिणीति चोपड़ा
इमरान खान की बात सुन चौंकीं परिणीति चोपड़ा
नई दिल्ली:

आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान ने हाल ही में सिंगल पेरेंटिंग पर बात की और बताया कि वह अपनी बेटी के लिए प्लेडेट्स अरेंज नहीं कर पाते क्योंकि कुछ पेरेंट्स सिंगल आदमी के घर बच्चों को भेजने से हिचकिचाते हैं. परिणीति चोपड़ा के शो मॉम टॉक्स पर बात करते हुए इमरान खान ने बताया कि वह समझते हैं कि क्यों कुछ माएं बच्चों को उनके घर पर भेजने के लिए सावधानी बरतते हैं. लेकिन बार बार मना होने से उनके लिए यह मुश्किल हो जाता है क्योंकि उन्हें अपनी बेटी को हर हफ्ते यह बताना पड़ता है कि उनके दोस्त घर पर नहीं आएंगे. 

बेटी के साथ खेलने नहीं भेजते पेरेंट्स 

इमरान खान ने बताया कि उनकी बेटी हफ्ते के कुछ दिन साथ रहती है और प्लेडेट घर पर रखना उनके लिए मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा, मैं प्लान बनाने की कोशिश करता हूं और इमारा मुझसे पूछती है कि क्या आप मेरे दोस्तों को घर पर खेलने के लिए बुला सकते हैं. तो मैंने एक का नंबर ढूंढा और एक मां को मैसेज किया. क्या आप घर पर खेलने के लिए भेज सकते हैं. और वह कहते हैं, माफ करना आज नहीं. अगले हफ्ते फिर से. क्या आज भेज सकते हैं. वह कहते हैं आज नहीं. 

ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने बताया क्यों करती हैं पति से प्यार, विक्की कौशल की बेटे के साथ 38वें बर्थडे सेलिब्रेशन की शेयर की तस्वीरें

पेरेंट्स की परेशान समझते हैं इमरान खान

इमरान खान ने बताया कि उन्हें धीरे धीरे एहसास हुआ कि कुछ पेरेंट्स उनके पास बच्चों को भेजने के लिए कंम्फरटेबल नहीं हैं. खासकर बेटी के पेरेंट्स. उन्होंने कहा, मैं एक आदमी हूं और एक पिता भी हूं. लेकिन मैं अब तलाकशुदा हूं. घर पर कोई महिला नहीं है. आगे उन्होंने बताया कि कोशिशों के बावजूद ऐसा होता रहता है. तो, देखिए, हम भी ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां काफी ऐसे पुरुष हैं, जिनसे समस्याएं जुड़ी हैं. आप कुछ हद तक समझ सकते हैं कि यह सोच कहां से आती है. यह दिल तोड़ने वाला था क्योंकि हफ़्ते-दर-हफ्ते मुझे अपनी बेटी से कहना पड़ता था, “सॉरी, तुम्हारी दोस्त नहीं आ सकती.” सिंगल मां को लेकर परिणीति चोपड़ा ने कहा, “अगर यही बात किसी महिला सिंगल पेरेंट के साथ होती. मैं सिंगल मां भी नहीं कहना चाहती, बस एक सिंगल पेरेंट. तो मुझे नहीं लगता कि उन्हें यह समस्या होती.  

इमरान खान की वाइफ के बारे में 

इमरान खान ने 2011 में अवंतिका मलिक से शादी की थी. दोनों की 2014 में बेटी इमारा का जन्म हुआ. वहीं 8 साल की शादी के बाद दोनों 2024 में अलग हो गए. जबकि एक्टर ने एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन के साथ अपना रिश्ता कंफर्म कर दिया है. जबकि पिछले दिनों टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में अवंतिका मलिक ने कस्टडी को लेकर कहा, गुरुवार से संडे तक वह मेरे पास रहती है. मैं रात में उसे सुलाती, पढ़ाती हूं. सुबह उसे उठाकर तैयार करके स्कूल भेजती हूं और स्कूल से लेकर आती हूं. यह मेरे लिए बहुत कीमती है.  

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी एक्ट्रेस रील से वायरल हुई, अब धुरंधर के जवाब मेरा ल्यारी में आईं नजर, अब देवदास को कहा आउटडेटेड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan, Parineeti Chopra, Imran Khan Dauter, Imran Khan Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com