विज्ञापन

क्‍या पाकिस्‍तान में अब आतंकी बनेंगे राजनेता, लश्कर चीफ हाफिज सईद का बेटा पॉलिटिक्‍स में ले रहा एंट्री!

लश्कर-ए-तैयबा के हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने पाकिस्तानी राजनेताओं से कई महत्वपूर्ण बैठकें की हैं. इससे संकेत मिल रहा है कि तल्‍हा सक्रिय राजनीतिक में एंट्री ले सकता है. पीओके में आगामी चुनावों के मद्देनजर तल्हा सईद आतंकवादी संगठन की राजनीतिक ताकत बढ़ाने और कश्मीर मुद्दे को उभारने की रणनीति पर काम कर रहा है.

क्‍या पाकिस्‍तान में अब आतंकी बनेंगे राजनेता, लश्कर चीफ हाफिज सईद का बेटा पॉलिटिक्‍स में ले रहा एंट्री!
नई दिल्‍ली:

पाकिस्‍तान में असल सत्‍ता किसके हाथों में है, ये किसी से छिपा नहीं है. लेकिन पिछले कुछ समय से पाकिस्‍तान में मौजूद आतंकी संगठनों के सरगनाओं की राजनेताओं से मुलाकातें काफी कुछ इशारा कर रही है. पिछले कुछ दिनों में लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने पाकिस्तान में पीओके से लेकर लाहौर तक कई पॉलिटिकल मीटिंग की हैं. इनमें सबसे खास रही पीओके के पूर्व प्रधानमंत्री और 'ऑल जम्मू एंड कश्मीर मुस्लिम कांफ्रेंस' के अध्यक्ष सरदार अतीक अहमद से तल्‍हा की बैठक. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्‍या लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद पाकिस्तान की राजनीति का नया चेहरा होगा?

हाफिज तल्हा सईद ने इन राजनेताओं से की मुलाकात 

  • अत्ताउल्लाह तरार- फेडरल सूचना एवं प्रसारण मंत्री
  • अहसन इकबाल- फेडरल योजना, विकास एवं विशेष पहल मंत्री
  • राना सनाउल्लाह- प्रधानमंत्री के राजनीतिक मामलों के सलाहकार
  • मलिक मुहम्मद अहमद खान- पंजाब विधानसभा के स्पीकर
  • पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर शेख राशिद से भी मुलाकात की

सक्रिय राजनीति में आने की फिराक में तल्‍हा सईद 

सूत्रों के मुताबिक, तल्हा सईद ने हाल ही में पाकिस्तान में इन लोगों से मुलाकात की है. इन मीटिंग में लश्कर-ए-तैयबा को मजबूत करने और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई. मीटिंग से साफ पता चलता है कि तल्हा सईद पाकिस्तान की सक्रिय राजनीति में आने की फिराक में है. दरअसल, हाफिज सईद अब उम्रदराज हो चुका है, वो संगठन में  वैचारिक मार्गदर्शक की भूमिका में रह सकता है. ऐसे में हो सकता है कि लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्ला कसूरी आने वाले दिनों में आतंकी संगठन की कमान संभाले, जबकि तल्हा सईद राजनीति में जाकर मजबूती के साथ संगठन को वहां से सपोर्ट करे. 

PoK में होने वाले हैं चुनाव, तल्‍हा सक्रिय  

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिस तरह से पाकिस्तान में आतंकियों के जनाजे में सेना और राजनीतिक लोग शामिल हुए, उससे पाकिस्तान पूरी तरह एक्सपोज हो गया है. ये साफ हो गया है कि वहां के राजनेता, सेना, खुफिया एजेंसी ISI सब एक हैं और सब एक ही मिशन पर है- भारत के खिलाफ साजिश. सूत्रों के मुताबिक, पीओके में होने वाले चुनावों को लेकर भी तल्हा सक्रिय है. खुफिया रिपोर्ट की मानें तो विकास और स्थानीय समस्याओं से लोगों का ध्यान हटाकर कश्मीर मुद्दे को फिर से उछालने की कोशिश की जा रही है. तल्हा इन्हीं मुद्दों के दम पर अपनी राजनीति चमकाने की तैयारी कर रहा है. 

ये भी पढ़ें:- आखिर ट्रंप ने ऐसा क्या कह दिया कि पाकिस्तान में हो गया बवाल? लश्कर आतंकी कसूरी ने अपनी ही सरकार को ललकारा

कश्‍मीर में घुसने के लिए तैयार बैठे 300 आतंकी, भारतीय एजेंसियों का दावा

उधर, लश्कर भी POK में नए लॉन्‍चपैड तैयार करने की कोशिश कर रहा है. साथ ही यहां आतंकी ट्रेनिंग के इंतेजाम भी किए जा रहे हैं, जिसके लिए पॉलिटिकल पार्टी PMML की आड़ में फंड इक्कठा किया जा रहा है. दरअसल, लश्कर अब कश्मीर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के लॉन्चपैड बढ़ाने की योजना बनाई है, ताकि ज्यादा संख्या में घुसपैठ कराई जा सके. साथ की संगठन को मजबूत करने के लिए राजनीति में भी कदम रखने की तैयारी हो रही है. भारतीय एजेंसियों का दावा है कि इस समय 300 से ज्यादा आतंकी जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग जगह से घुसपैठ के इंतजार में बैठे हैं

ये भी पढ़ें:- आतंकवाद का सांप पालने वाले को ही डंसेगा, कश्मीर हमारा है और रहेगा... UN में भारत ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com