विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2019

पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों का अपहरण और धर्म परिवर्तन कर निकाह करवाने वाला मौलवी गिरफ्तार

पाकिस्तान में दो नाबालिग हिंदू लड़कियों का कथित रूप से निकाह करवाने वाले मौलवी को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया है.

पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों का अपहरण और धर्म परिवर्तन कर निकाह करवाने वाला मौलवी गिरफ्तार
निकाह करवाने वाले मौलवी को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया है.
नई दिल्ली:

पाकिस्तान में दो नाबालिग हिंदू लड़कियों का कथित रूप से निकाह करवाने वाले मौलवी को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया है. खबरों के मुताबिक इन नाबालिग हिंदू लड़कियों का अपहरण के बाद जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया था. पाकिस्तानी मीडिया में आयी खबर के अनुसार इन नाबालिग लड़कियों ने पंजाब प्रांत की एक अदालत से सुरक्षा की गुहार लगायी है. 
जियो न्यूज की उर्दू वेबसाइट जंग.कॉम के मुताबिक किशोरियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर की अदालत में सुरक्षा के लिये गुहार लगाई है.  इसमें कहा गया कि निकाह करवाने वाले मौलवी को सिंध में खानपुर से गिरफ्तार किया गया. 

सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में दो हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पर रिपोर्ट मांगी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मामले में जांच के आदेश दिये हैं. 13 वर्षीय रवीना और 15 वर्षीय रीना का इलाके के ‘‘प्रभावशाली'' लोगों के एक समूह ने घोटकी जिले स्थित उनके घर से कथित रूप से अपहरण कर लिया था. आपको बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) ने भी सिंध में दो हिंदू किशोरियों का अपहरण कर जबरन उन्हें इस्लाम स्वीकार करवाने की खबरों को लेकर पाकिस्तान में भारत के दूत से जानकारी मांगी है. सुषमा स्वराज ने इस घटना के संबंध में मीडिया की रिपोर्ट साझा करते हुए ट्वीट किया कि उन्होंने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त से इस मामले पर रिपोर्ट भेजने को कहा है. 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बोले- नेशनल डे पर PM मोदी से मिला यह खास संदेश...

पाकिस्तान में हिन्दू समुदाय ने घटना के खिलाफ व्यापक स्तर पर प्रदर्शन कर मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को देश के अल्पसंख्यकों से किए गए वादे की याद दिलाई . पाकिस्तान हिंदू सेवा वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय धनजा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मामले का संज्ञान लेने और पाकिस्तान में सभी अल्पसंख्यक वास्तव में सुरक्षित हैं, यह साबित करने की मांग की. (इनपुट-भाषा से भी)

करतारपुर कॉरिडोर के पाकिस्तान में होने के लिए नेहरू जिम्मेदार - हरसिमरत कौर बादल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Hindu Girls Abducted In Pakistan, Hindu Girls Forcibly Converted In Pakistan, Hindu Girls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com