- पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई जिसका असर भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस हुआ
- पाकिस्तान में भूकंप का केंद्र था और अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है
- हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज हुई और झटके रामपुर क्षेत्र में महसूस किए गए
पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. इसका असर भारत के भी कुछ हिस्सों तक महसूस किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.8 थी. भूकंप का केंद्र भी पाकिस्तान में ही था. अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
इससे पहले आज सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी भूकंप आया. भूकंप की तीव्रका 4.1 दर्ज की गई. भूकंप के झटके राज्य की राजधानी शिमला से लगभग 130 किलोमीटर दूर रामपुर क्षेत्र में महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, तड़के करीब चार बजकर 36 मिनट पर कुछ सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. उसने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था.
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने बताया कि भूकंप से जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बार-बार भूकंप आने से स्थानीय लोग चिंतित हैं. हाल में 26 अगस्त की सुबह भी शिमला में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में एक अगस्त तक पिछले तीन वर्ष के दौरान 67 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिनसे निजी संपत्ति को 7.05 लाख रुपये का नुकसान हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं