विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2011

पाकिस्तान में ड्रोन हमला, पांच मरे

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा पर स्थित एक परिसर पर शुक्रवार रात को अमेरिकी ड्रोन विमानों के हमले में पांच आतंकवादी मारे गए।
Islamabad: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा पर स्थित एक परिसर पर शुक्रवार रात को अमेरिकी ड्रोन विमानों के हमले में कम से कम पांच संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। स्थानीय उर्दू समाचार चैनल 'दुनिया' के मुताबिक यह ड्रोन हमला दक्षिण वजीरिस्तान के वाना इलाके में हुआ। शुक्रवार को हुआ यह हमला पाकिस्तान में इस साल 33वां ड्रोन हमला है। इन हमलों में अब तक 239 लोग मारे गए हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, पाकिस्तान, ड्रोन हमला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com