विज्ञापन
This Article is From May 04, 2012

रूस के लिए खतरा हैं परमाणुयुक्त पाकिस्तान, ईरान

रूसी खुफिया विभाग के एक पूर्व अधिकारी ने कहा है कि परमाणु युक्त पाकिस्तान, ईरान और उत्तर कोरिया क्षेत्रीय श्रृंखलाबद्ध प्रतिक्रिया भड़का सकते हैं जो रूस की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मास्को: रूसी खुफिया विभाग के एक पूर्व अधिकारी ने कहा है कि परमाणु युक्त पाकिस्तान, ईरान और उत्तर कोरिया क्षेत्रीय श्रृंखलाबद्ध प्रतिक्रिया भड़का सकते हैं जो रूस की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, विदेशी खुफिया सेवा के पूर्व महानिदेशक व्याचेसलाव त्रुबनिकोव ने एक लेख में कहा है, "ईरान, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया भले ही रूस के प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं, लेकिन उनकी मौजूदा और प्रस्तावित परमाणु क्षमता क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।"

त्रुबनिकोव ने कहा है, "ये परमाणु प्रसार (सऊदी अरब, सीरिया, तुर्की, मिस्र, जापान, दक्षिण कोरिया, ताईवान) की एक श्रृखलाबद्ध प्रतिक्रिया को भड़का सकते हैं, जो रूस के लिए एक नए मिसाइल खतरे को जन्म देता है।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रूस, Russia, पाकिस्तान, Pakistan, ईरान, Iran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com