विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2014

पाक ने नियंत्रण रेखा पार से गोलीबारी में अपने दो नागरिकों की मौत का दावा किया

पाक ने नियंत्रण रेखा पार से गोलीबारी में अपने दो नागरिकों की मौत का दावा किया
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान ने आज दावा किया है कि नियंत्रण रेखा के पार से भारतीय सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम दो पाकिस्तानी नागरिक मारे गए हैं।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि आज सुबह सियालकोट के चारवाह सेक्टर में हुई इस घटना में दो नागरिक मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने आरोप लगाया कि ‘बिना किसी उकसावे के शुरू हुई यह गोलीबारी’ कई घंटों तक जारी रही और पाकिस्तान रेंजर्स ने जवाबी कार्रवाई की। घायल नागरिकों में एक महिला भी शामिल है।

लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, एलओसी पर गोलीबारी, संघर्षविराम का उल्लंघन, Pakistan, Firing On LOC, India-Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com