विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2011

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 34 लोग मरे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक आत्मघाती हमलावर ने तालिबान विरोधी एक मिलिशिया के सदस्यों को निशाना बनाया जिसमें कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए।  हमलावर ने खबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर के नजदीक तालिबान विरोधी मिलिशिया अदेजई (शांति समिति) के नेता हकीम खान की पत्नी के जनाजे में शरीक लोगों को अपना निशाना बनाया। जिला प्रशासन अधिकारी सिराज अहमद खान ने बताया कि हमलावर पेशावर से 35 किलोमीटर दक्षिण में स्थित मट्टानी में शोकाकुल लोगों की भीड़ में मिल गया और अपने शरीर पर बंधे विस्फोटक को उड़ा दिया। जनाजे में 200 से अधिक लोग शमिल थे। प्रांतीय सूचना मंत्री मियान इफ्तिकार हुसैन ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 34  लोग मारे गए हैं और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक है। घायलों में से 20 को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान के दारा अदम खेल शहर गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि हमले का उद्देश्य अदेजई इलाके में सैन्य अभियान में मारे गए आतंकियों का बदला लेना है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने प्रेट्र को बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि घायल हुए लोगों में कई की हालत नाजुक है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com