विज्ञापन

धनतेरस की शाम और दिल्ली-NCR जाम, कई किलोमीटर तक रेंग रहीं गाड़ियां, कैब सेवाएं भी ध्वस्त

दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर भीषण जाम देखने को मिल रहा है. लोगों को कैब और बाइक टैक्सी बुक करने में भी दिक्कत हो रही है.

धनतेरस की शाम और दिल्ली-NCR जाम, कई किलोमीटर तक रेंग रहीं गाड़ियां, कैब सेवाएं भी ध्वस्त
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम
NDTV
  • दिल्ली-एनसीआर में दीवाली से पहले बाजार भरे हुए हैं और कई प्रमुख सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है
  • नोएडा और ग्रेटर नोएडा में विशेषकर एक्सप्रेसवे, फिल्म सिटी और बॉटेनिकल गार्डन के आसपास भारी ट्रैफिक जाम है
  • कैब और बाइक टैक्सी की मांग बढ़ने से नोएडा में किराया दोगुना हो गया है और सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं

दिल्ली-एनसीआर में दीवाली से पहले बुरा हाल है. कई सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है. बाजार खचाखच भरे हुए हैं. दफ्तरों से घर जाने वाले लोगों ट्रैफिक में फंसे हैं. आलम ये है कि लोगों को आने-जाने के लिए कैब और बाइक टैक्सी तक नहीं मिल पा रही है. दिल्ली से साथ-साथ नोएडा का भी यह हाल है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से लेकर फिल्म सिटी तक जाम देखने को मिल रहा है.

कैब-बाइक टैक्सी तक नहीं मिल रही

नोएडा सेक्टर 129 से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन तक जाने वाले प्रिंयक द्विवेदी ने बताया कि वो करीब आधे घंटे से बाइक टैक्सी बुक करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन ओला, उबर से लेकर रैपिडो तक कहीं भी बाइक टैक्सी नहीं मिल रही है. यही कहानी ऑटो और कैब को लेकर भी है. लोकल ऑटो मनचाहा किराया मांग रहे हैं. 

प्रियंक ने बताया कि रोजाना उन्हें रैपिडो से करीब 100 रुपये किराया लगता था, लेकिन आज यही किराया बढ़कर 239 रुपये हो गया. ऐप बाइक टैक्सी के करीब 10 किमी के सफर के 239 रुपये मांग रहे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

हमने भी उबर, ओला और रैपिडो से मेट्रो स्टेशन तक के लिए टैक्सी बुक करने की कोशिश की. लेकिन करीब 20 मिनट इंतजार करने पर भी किसी ड्राइवर ने राइड एक्सेस्ट नहीं की. रैपिडो पर तो आम दिनों से ज्यादा किराया भी देखने को मिल रहा है.'

दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक के हॉटस्पॉट

1. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से फिल्म सिटी तक जाम

दिल्ली से सटे नोएडा के कई रास्तों पर भी जााम देखने को मिल रहा है. नोएडा-ग्रेटर एक्सप्रेसवे, बॉटेनिकल गार्डन, फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल से लेकर आगे डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर तक भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाला DND फ्लाईवे पर जाम

दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे पर भी भीषण जाम देखने को मिल रहा है. कई वाहन यहां फंसे हुए हैं,.

Latest and Breaking News on NDTV

 3. धौलाकुआ पर जाम, गुरुग्राम-दिल्ली आने-जाने वाले लोग फंसे

गुरुग्राम से दिल्ली आने-जाने वाले वाहन भी जाम में फंसे हैं. धौलाकुआ और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

4. ITO से आनंद विहार तक रोड चोक

दिल्ली के सबसे बिजी इलाकों में से एक आईटीओ से लेकर आनंद विहार तक जाम देखने को मिल रहा है. लक्ष्मी नगर, निर्माण विहार और प्रीत विहार जैसे इलाको मे भी लंबा जाम लगा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

 5. गाजीपुर-आनंद विहार, गाजियाबाद बॉर्डर तक भीषण जाम

अगर आप नोएडा से आनंद विहार की ओर जा रहे हैं, तो आपको भी जाम में फंसना पड़ सकता है. गााजीपुर बॉर्डर से लेकर मयूर विहार और आनंद विहार तक जाम लगा है.

Latest and Breaking News on NDTV

6. ग्रेटर नोएडा. परिचौक और जीरो पॉइंट पर भी जाम

ग्रेटर नोएडा में कुछ जगहों पर जाम देखने को मिल रहा है. नोएडा के सेक्टर 146, परीचौक, यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट तक ट्रैफिक स्लो है.

Latest and Breaking News on NDTV

 7. नोएडा सेक्टर-62 और गाजियाबाद बॉर्डर भी चोक

नोएडा के सेक्टर 62 से लेकर गाजियाबाद बॉर्डर NH-24 तक जाम देखने को मिल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali 2018, Delhi Traffic, Delhi Traffic Advisory, Delhi Traffic Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com