विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-यूपी में बढ़ेगी ठिठुरन, जहरीली हवा करेगी परेशान, तमिलनाडु-केरल समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

कल का मौसम, 7 नवंबर 2026: IMD ने कल 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. दक्षिण के राज्यों में बारिश हो रही है. वहीं दिल्ली-यूपी में ठंड और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: दिल्ली-यूपी में बढ़ेगी ठिठुरन, जहरीली हवा करेगी परेशान, तमिलनाडु-केरल समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS
  • राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क होने के बावजूद ठंड बढ़ रही है और वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर तक पहुंच गई है
  • उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, सुबह और रात में हल्की ठंड व धुंध का प्रभाव रहेगा
  • बिहार में बारिश का सिलसिला थम चुका है, मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के वक्त हल्की धुंध व धूप रहेगी

Kal Ka Mausam 7 November 2026: राजधानी दिल्ली समेत देशभर में मौसम ने करवट ले ली है. उत्तर भारत में  बारिश का सिलसिला थम गया है. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में अभी भी भारी बारिश हो रही है.  इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 7 नवंबर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं. वहीं दिल्ली और यूपी जैसे राज्यों में ठंड और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठंड, हवा भी गंभीर स्तर पर

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. पिछले हफ्ते तक जहां बारिश हो रही थी वहीं अब मौसम शुष्क हो गया है. लेकिन ठंड लगातार बढ़ रही है. इसके साथ ही प्रदूषण भी लोगों को परेशान कर रहा है. हवा गंभीर स्तर तक पहुंच चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार कल भी आसमान साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. सुबह के वक्त कई इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है. अधिकतम तापमान लगभग 27°C से 29°C रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान: लगभग 15°C से 17°C रहेगा.

दिल्ली में हवा भी गंभीर स्तर पर पहुंच गई है.  एक्यूआई 391 दर्ज किया गया. दिल्ली के 59 निगरानी केंद्रों में से 30 पर सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शेष केंद्रों पर यह बेहद खराब श्रेणी में रही. रोहिणी में सबसे अधिक 475 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि आईआईटी दिल्ली में यह 472 रहा. वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को इस मौसम का पहला ऐसा दिन रहने की आशंका है, जब वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच जाएगी और इसके आठ नवंबर यानी दिवाली तक इसी स्थिति बने रहने का अनुमान है. यह पूर्वानुमान ऐसे समय आया है, जब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पराली जलाने का दौर चरम पर है। वहीं, दिवाली पर पटाखों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण के स्तर को और बढ़ा सकता है.

यूपी में भी ठंड और धुंध रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार कल पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. सुबह और रात के समय ग्रामीण व खुले इलाकों में हल्की ठंडक और धुंध का असर रहेगा, जबकि दिन में धूप खिली रहेगी. अगले कुछ दिनों तक तापमान में बड़े फेरबदल के आसार नहीं हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी अब बारिश का सिलसिला थम गया है. बिहार में कल मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा.  IMD के पूर्वानुमान के अनुसार कल बारिश की संभावना नहीं है.  राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के वक्त हल्की धुंध तथा दिन में खिली धूप रहेगी. पछुआ हवाओं के प्रभाव से सुबह-शाम के तापमान में हल्की गिरावट महसूस होगी.  बिहार में 10 नवंबर के आसपास ही कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी का अनुमान है.

तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट

भले ही उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हों, लेकिन दक्षिण भारत के राज्यों में जमकर बारिश हो रही है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार कल केरल तट से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक बने ट्रफ के प्रभाव से तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश होगी. कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

केरल और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश

नए वेदर सिस्टम की वजह से कल केरल के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला बना रहेगा. गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश में  हवाओं के असर से कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इसके साथ ही कर्नाटक के कुछ जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल.
  • मध्यम बारिश: लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह.
  • हल्की बारिश: आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा.

यह भी पढ़ें | 5वीं तक के स्कूल बंद, दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम? दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू, जानिए क्या पाबंदियां 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Weather Tomorrow, Weather Tomorrow Update, Weather Tomorrow Delhi, Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com