विज्ञापन

बलूचिस्तान में पाकिस्तान का सरेंडर! रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाक फौज को बताया 'अपाहिज', संसद में कराई फजीहत

Baloch Attack on Pakistan Army: पाकिस्तान की सरकार और वहां की सेना बलूचिस्तान में सालों की सबसे घातक हिंसा से जूझ रही है. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने अपने आक्रामक अभियान को ऑपरेशन हेरोफ फेज 2 नाम दिया है.

बलूचिस्तान में पाकिस्तान का सरेंडर! रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाक फौज को बताया 'अपाहिज', संसद में कराई फजीहत
बलूचिस्तान में पाक सेना बलूचों के विद्रोह की नई लहर से जूझ रही है.
  • पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा ने बलूचिस्तान के विशाल क्षेत्र के कारण सुरक्षा बलों की अक्षमता स्वीकार की है
  • बलूचिस्तान में आतंकवादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने कई स्थानों पर एक साथ हमले किए हैं
  • ख्वाजा आसिफ ने बलूच विद्रोहियों के पास अत्याधुनिक हथियार होने और तस्करों से गठजोड़ होने की बात कही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया है कि बलूचिस्तान प्रांत के विशाल आकार होने के कारण यहां पाकिस्तान की फोर्स बलूच विद्रोहियों के सामने "अपाहिज" सी हो गई थी. बलूचिस्तान में पाक सेना बलूचों के विद्रोह की नई लहर से जूझ रही है. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का यह कबूलनामा बलूच विद्रोहियों द्वारा अस्थिर प्रांत के कई शहरों में एक साथ किए गए हमलों के कुछ दिनों बाद आया है. इसमें कम से कम 80 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 30 से अधिक सरकारी संपत्तियों को नष्ट कर दिया गया है.

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद) को संबोधित करते हुए, आसिफ ने अलगाववादियों द्वारा कम से कम 12 स्थानों पर एकसाथ हमले शुरू करने के बाद गंभीर सुरक्षा स्थिति के बीच देश के सबसे बड़े लेकिन सबसे कम आबादी वाले प्रांत में सैनिकों द्वारा सामना की जाने वाली भौगोलिक चुनौतियों का वर्णन किया. इस कॉर्डिनेटेड हमले से बलूचिस्तान के अंदर पाक सेना के लिए हाल के वर्षों में सबसे घातक सुरक्षा संकट पैदा हो गया. अधिकारियों ने कहा है कि पूरे प्रांत में व्यापक मिलिटेंट विरोधी अभियानों में कम से कम 177 विद्रोही मारे गए हैं.

ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा?

ख्वाजा आसिफ ने संसद में कहा, "भौगोलिक रूप से बलूचिस्तान पाकिस्तान का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है. इसमें 35 किलोमीटर पर एक आदमी रहता है. इसे नियंत्रित करना किसी बड़ी आबादी वाले दूसरे शहर की तुलना में कहीं अधिक कठिन है, और इसे बड़े पैमाने पर बलों की तैनाती की आवश्यकता है. हमारे सैनिक वहां तैनात हैं और उनके (आतंकवादियों) के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन वे इतने बड़े क्षेत्र की सुरक्षा और गश्त करने में शारीरिक रूप से अक्षम (फिजिकली हैंडीकैप) हैं." 

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि बलूच विद्रोहियों के पास तो 20 लाख पाकिस्तानी रुपए तक का राइफल है और ऐसा खुद पाकिस्तान सेना के पास नहीं है. वो जो गियर पहनते हैं, वो 20 हजार डॉलर (18.1 लाख रुपए) के आसपास की है.

ख्वाजा आसिफ ने हमलों की जिम्मेदारी लेने वाले विद्रोही समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के साथ बातचीत से इनकार कर दिया है और कहा है कि महिलाओं और बच्चों सहित नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार "आतंकवादियों" के साथ कोई बातचीत (नेगोशिएशन) नहीं की जाएगी. उन्होंने दावा किया कि अपराधियों और अलगाववादी समूहों के बीच सांठगांठ है, आपराधिक गिरोह BLA के बैनर तले काम कर रहे हैं - जो उनके अनुसार, तस्करों की रक्षा करता है.

उन्होंने कहा, ''बलूचिस्तान में आदिवासी बुजुर्गों, नौकरशाही और अलगाववादी आंदोलन चलाने वालों ने एक गठजोड़ बना लिया है.'' उन्होंने दावा किया कि तस्कर पहले तेल तस्करी से एक दिन में 4 अरब पाकिस्तानी रुपये तक कमाते थे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर मुस्कुराकर गोली चलाती रही बलूच की महिला 'फिदायीन', मरने के पहले दिया आजादी वाला मैसेज- VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com