विज्ञापन

पाकिस्तान ने फिर अफगानिस्तान पर किया हमला, तालिबान ने किया जवाबी कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार को कहा कि अफगानिस्तान सरकार ने पाकिस्तान के नागरिक क्षेत्रों पर ड्रोन हमले करके "हद पार कर दी है". इसके कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने कथित तौर पर एक अफगान ड्रोन भंडारण सुविधा पर हमले किए.

पाकिस्तान ने फिर अफगानिस्तान पर किया हमला, तालिबान ने किया जवाबी कार्रवाई का दावा
मुनीर के पाकिस्तान सेना प्रमुख बनने के बाद से तालिबान से रिश्ते खराब हुए हैं.
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार क्षेत्र में आतंकवादियों के ठिकानों और तकनीकी सुविधाओं को निशाना बनाया है
  • अफगान सरकार ने पुष्टि की कि पाकिस्तान ने दो ठिकानों पर हमले किए और कोई हताहत नहीं हुआ है
  • अफगानिस्तान ने कंधार हमलों के जवाब में पाकिस्तान के वजीरिस्तान में एक सैन्य शिविर पर हमला किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि उसने अफगानिस्तान के कंधार क्षेत्र में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया है. दोनों देश पिछले कई दिनों से एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. फिर दोनों के बीच शांति हो जाती है और फिर कुछ दिनों बाद एक-दूसरे पर हमले शुरू कर दिए जाते हैं. आशंका जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच बढ़ती दुश्मनी किसी भयंकर टकराव को अंजाम दे सकती है.

एक्स पर एक पोस्ट में, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि सेना ने कंधार में रात भर चले हमलों में उपकरण भंडारण सुविधाओं और "टेक्निकल सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर" पर हमला किया है.

अफगान सरकार ने किया कंफर्म

एपी के अनुसार, अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने दो ठिकानों पर हमला किया: एक वह जगह जहां दिन में सुरक्षा गार्ड तैनात रहते थे और रात में खाली हो जाती थी, और एक नशा मुक्ति केंद्र, जिसे मामूली नुकसान पहुंचा. उन्होंने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इन हमलों से पता चलता है कि पाकिस्तान "लगातार घुसपैठ कर रहा है और युद्ध की आग को भड़का रहा है."

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने कंधार में हुए हमलों के जवाब में रविवार को पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान इलाके में एक पाकिस्तानी सेना शिविर पर हमला किया. मंत्रालय ने दावा किया कि हमले में शिविर का अधिकांश कमांड सेंटर और अन्य सुविधाएं नष्ट हो गईं और पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ.

तालिबान के दावे पर पाकिस्तान

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने इस दावे को "प्रचार" बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि एक छोटा ड्रोन गिराया गया था और "किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान या बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया गया."

अफगानिस्तान ने कुनार और नंगरहार प्रांतों से सटी सीमा के पार पाकिस्तान में भी अभियान चलाने का दावा किया है, जिसमें उसने एक पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर कब्जा करने और कई सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है. पाकिस्तान ने इन दावों को भी खारिज कर दिया है.

तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया

पाकिस्तान अफगानिस्तान के तालिबान शासकों पर आतंकवादी समूहों, विशेष रूप से पाकिस्तानी तालिबान या तहरीक-ए-तालिबान को पनाह देने का आरोप लगाता है, जो पाकिस्तान के अंदर हमले करते हैं. अफगानिस्तान इस आरोप को नकारता है और जोर देकर कहता है कि वह अपनी धरती का इस्तेमाल किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं होने देता.

फरवरी के अंत में शुरू हुआ संघर्ष

ताजा संघर्ष फरवरी के अंत में शुरू हुआ, जब अफगानिस्तान ने कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के अंदर पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में पाकिस्तान में सीमा पार हमला किया, जिसमें उसके अनुसार केवल नागरिक मारे गए थे. इन झड़पों ने उस युद्धविराम को तोड़ दिया, जो पिछले अक्टूबर में कतर की मध्यस्थता से हुआ था. उस लड़ाई में दर्जनों सैनिक, नागरिक और संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे.

रविवार को अफगानिस्तान से दागे गए मोर्टार हमले में उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के बाजौर जिले में एक घर तबाह हो गया, जिसमें एक ही परिवार के कम से कम चार सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. स्थानीय सरकारी अधिकारी अदनान खान ने यह जानकारी दी. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है और दर्जनों लोग मारे गए हैं.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार को कहा कि अफगानिस्तान सरकार ने पाकिस्तान के नागरिक क्षेत्रों पर ड्रोन हमले करके "हद पार कर दी है". इसके कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने कथित तौर पर एक अफगान ड्रोन भंडारण सुविधा पर हमले किए.

ये भी पढ़ें-

ईरान की सत्ता पाने का सपना देख रहे पहलवी का हाल वेनेजुएला की नोबेल विनर वाला तो नहीं होगा?

इराक, अफगानिस्तान, सीरिया... तख्तापलट की लंबी है फेहरिस्त, क्या ईरान में कामयाब होगा अमेरिका

बॉडीगार्ड से रोमांस करने लगीं सांसद सिनेमा तो पत्नी ने किया केस, US कोर्ट में माना बनाए संबंध पर...

ईरान जंग में नहीं कूदेगा तुर्की, एर्दोगान ने किया साफ, होर्मुज में ट्रंप की 'दावत' का अब क्या होगा?

पश्चिम बंगाल-असम-तमिलनाडु-केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तारीखों का EC ने किया ऐलान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com