विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2018

पाकिस्तान ने 52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, 8 नौकाएं भी जब्त कीं

पाकिस्तान ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर भटक कर प्रवेश कर जाने को लेकर 52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है.

पाकिस्तान ने 52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, 8 नौकाएं भी जब्त कीं
प्रतीकात्मक फोटो
  • पाकिस्तान ने 52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
  • 8 नौकाएं भी जब्त कीं
  • 52 भारतीय मछुआरों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है
कराची: पाकिस्तान ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर भटक कर प्रवेश कर जाने को लेकर 52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय मछुआरों के इस समूह को बृहस्पतिवार रात पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया. मछली पकड़ने की आठ नौकाओं को भी जब्त किया गया है. अधिकारी ने बताया कि एक न्यायिक दंडाधिकारी ने 52 भारतीय मछुआरों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका की नौसेना ने 2000 से ज्यादा मछुआरों को खदेड़ा

उन्होंने बताया कि उन्हें यहां मलीर जेल में रखा जाएगा. गिरफ्तार किए गए ज्यादातर लोग गुजरात के तटीय इलाके दांडी स्थित एक गांव से आते हैं. पिछले साल नवंबर से पाकिस्तानी जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने को लेकर गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या 200 पार कर गई है.

VIDEO: पाकिस्तान की जेलों से रिहा 163 मछुआरे लौटेंगे भारत
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Fishermen Arrested, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com