विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाले पाक मेजर मुईज की हत्या

मोइज अब्बास वही पाकिस्तानी अधिकारी हैं, जिसने फरवरी 2019 में भारतीय वायु सेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा किया था.

विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाले पाक मेजर मुईज की हत्या
पाकिस्तान के जिस मेजर मुईज ने 2019 में भारतीय पायलट अभिनंदन को पकड़ने का दावा किया था, उसके वजीरिस्तान में टीटीपी द्वारा मारे जाने की खबर है.

पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के बड़े अफसर मेजर मुईज के मारे जाने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि दक्षिण वजीरिस्तान में टीटीपी ने मेजर मुईज को मारने का दावा किया है. दरअसल मोइज अब्बास वही पाकिस्तानी अधिकारी हैं, जिसने फरवरी 2019 में भारतीय वायु सेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा किया था. अभिनंदन का फायटर जेट्स पाकिस्तान में क्रैश हो गया था, जब वे पाकिस्तान के फाइटर जेट की घुसपैठ को नाकाम कर रहे थे.

मोइज अब्बास कौन

फरवरी 2019 में मोइज अब्बास का नाम दरअसल उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आया था, जब ये दावा किया गया कि भारतीय पायलट अभिनंदन को पकड़ने वाले वो ही थे. इसके बाद मोइज अब्बास ने कई इंटरव्यू भी दिए, जिसमें बताया कि अभिनंदन के साथ किन हालातों में उसका सामना हुआ था. पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन के मुताबिक  खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में खुफिया-आधारित ऑपरेशन (आईबीओ) के दौरान मुईज की मौत हुई

अभिनंदन का मिग हुआ था क्रैश

अभिनंदन फरवरी 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के समय पाकिस्तान के साथ हुई हवाई झड़प के दौरान दुश्मन के लड़ाकू विमान से लोहा ले रहे थे. दुश्मन के साथ डॉगफाइट के दौरान उनका मिग 21 भी गिर गया था और पाकिस्तान ने उन्हें पकड़ लिया था. पड़ोसी देश ने तीन दिनों तक अभिनंदन को अपने पास रखा था, हालांकि इसके बाद उनकी सकुशल देश वापसी भी हो गई थी. उस समय अभिनंदन विंग कमांडर थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moiz Abbas Shah Death, Pakistan Major Moiz Abbas Shah, Abhinandan Varthaman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com