पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष, इमरान खान ने आरोप लगाया था कि उनकी सरकार को गिराने के लिए अमेरिका ने साजिश रची थी. लेकिन शनिवार को वो अपने इस बयान पर यू-टर्न लेते दिखाई दिए. दरअसल इमरान ने आरोप लगाया था कि अमेरिका और देश के विपक्ष ने उन्हें सत्ता से हटाने के लिए हाथ मिलाया था. मगर इमरान खान ने कराची में एक रैली में कहा कि वह भारत, यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित किसी भी देश के खिलाफ नहीं हैं.
कराची के बाग-ए-जिन्ना में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए, पीटीआई प्रमुख ने कहा कि वह मानवता के साथ हैं. उन्होंने एक रैली में भाषण देते हुए कहा, "मैं किसी देश के खिलाफ हरगिज नहीं हूं, न मैं भारत विरोधी हूं, न यूरोप विरोधी हूं और न ही अमेरिका विरोधी हूं. मैं मानवता के साथ हूं... मैं किसी समुदाय के खिलाफ नहीं हूं." हाल ही में, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने देश के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की सरकार गिराने के पीछे कथित "विदेशी साजिश" के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ देश भर में कई विरोध प्रदर्शनों किए थे.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र के दौरान पाकिस्तान को रूस के खिलाफ वोट देने के लिए कहने के लिए यूरोपीय संघ पर भी निशाना साधा था, जिसमें पूछा गया था कि क्या वे इस्लामाबाद को अपना "गुलाम" मानते हैं. देश की विदेश नीति को पश्चिम के प्रभाव से मुक्त करने के लिए वे देश में अभियान चलाते रहे हैं. विशेष रूप से, पूर्व प्रधान मंत्री, जिन्होंने पहले भारत की आलोचना की थी, अब हाल के दिनों में भारत की प्रशंसा कर रहे हैं.
इमरान खान ने नेशनल असेंबली में अपने अविश्वास प्रस्ताव से एक दिन पहले राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय 'खुद्दर कौम' (बहुत स्वाभिमानी लोग) हैं. वहीं इससे पहले इमरान खान ने माना है कि भारत की विदेश नीति स्वतंत्र है और लोगों की भलाई के लिए है. इस बीच पीटीआई के कई राष्ट्रीय नेताओं ने भी देश के पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ भाषण दिया.
ये भी पढ़ें: रूस के परमाणु हमले के लिए दुनिया को तैयार रहना चाहिए: यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की चेतावनी
VIDEO: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के दोषियों पर बहुत और जल्द बहुत सख्त कार्रवाई हो : आतिशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं